भारत

सूदखोरों से परेशान मसाला कारोबार ने की खुदकुशी, वीडियो बनाया और सुसाइड नोट भी लिखा

jantaserishta.com
25 July 2023 1:38 PM IST
सूदखोरों से परेशान मसाला कारोबार ने की खुदकुशी, वीडियो बनाया और सुसाइड नोट भी लिखा
x
फांसी के फंदे से लटककर खुदकुशी कर ली है।
इंदौर: मध्य प्रदेश की व्यापारिक नगरी इंदौर में सूदखोरों से परेशान होकर मसाला कारोबारी ने फांसी के फंदे से लटककर खुदकुशी कर ली है। आत्महत्या से पहले उसने एक वीडियो बनाया और सुसाइड नोट भी लिखा। पीड़ित ने पुलिस कमिश्नर से आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग भी की है।
मिली जानकारी के अनुसार, आजाद नगर इलाके में रहने वाले वीरेंद्र सेन ने सोमवार देर रात खुदकुशी कर ली और इससे पहले उसने एक वीडियो बनाया जिसमें वह अपनी पीड़ा बता रहे हैं। इस वीडियो में वीरेंद्र सेन उन लोगों के नाम भी ले रहे हैं जिनसे वे परेशान थे। उनका कहना है कि सूदखोरों ने उनकी जिंदगी को बर्बाद कर दिया है। वह मूल रकम चुका चुके हैं, उसके बावजूद भी लाखों रुपए की मांग की जा रही है। वे अपने बच्चों की फीस तक नहीं भर पा रहे हैं।
इस वीडियो में वीरेंद्र कह रहा है कि सूदखोरों के चलते उसकी दुकान, जमीन, घर सब कुछ बिक चुका है। उसके बाद भी यह सूदखोर उसे परेशान करने से बाज नहीं आ रहे हैं।
एक तरफ जहां उसने नोट में परिवार के किसी भी सदस्य को परेशान न करने की बात कही, वहीं आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। वीरेंद्र एक सुसाइड नोट भी लिखकर गया है जो पुलिस को मिला है और इस पूरे मामले की जांच की जा रही है। वीरेंद्र का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story