भारत

छेड़खानी से परेशान दो बहनों ने खत्म कर ली जिंदगी, परिजनों में आक्रोश

jantaserishta.com
8 Oct 2023 9:33 AM IST
छेड़खानी से परेशान दो बहनों ने खत्म कर ली जिंदगी, परिजनों में आक्रोश
x
संबंध बनाने के लिए दबाव डालते थे।
प्रतापगढ़: राजस्थान के प्रतापगढ़ जिले से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां छेड़खानी से तंग आकर दो आदिवासी चचेरी बहनों ने आत्महत्या कर ली। दोनों ही बहनें 12वीं की छात्रा थी। मिली जानकारी के अनुसार छात्राएं पीपलखूंट में किराए का कमार लेकर पढ़ाई कर रही थी। स्कूल में ही पढ़ने वाले तीन-चार युवक दोनों बहनों को बीते कुछ दिनों से परेशान कर रहे थे।
यह घटना घंटाली थाना क्षेत्र के डूंगला वाणी की है। यहां विद्यालय में ही पढ़ने वाले तीन-चार युवक और उनके साथी छात्राओं के साथ आए दिन छेड़खानी करते थे और उनसे संबंध बनाने के लिए दबाव डालते थे। 4 अक्टूबर को भी छात्रा के परिजनों द्वारा पीपलखूंट थाने में इसको लेकर शिकायत भी की गई थी। उसके बाद आरोपियों ने मिलकर दोनों छात्राओं के साथ छेड़खानी की और उनके साथ मारपीट की। घर पहुंचकर इसकी जानकारी छात्राओं ने अपने परिजनों को दी।
अगले दिन सुबह दोनों चचेरी बहनें एक नाले के पास बेसुध अवस्था में मिली। जहां परिजनों ने तुरंत घंटाली चिकित्सालय पहुंचाया। मगर चिकित्सकों ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया। थाना अधिकारी सोहनलाल के अनुसार कुछ युवकों को डिटेन किया गया है जिनसे पूछताछ की जा रही है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story