भारत
छात्रा ने फंदे से लटककर दे दी जान, सदमे में परिजन, सुसाइड नोट ने खोला ये राज
jantaserishta.com
13 March 2024 12:23 PM IST

x
सांकेतिक तस्वीर
पुलिस के मुताबिक तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया गया है।
बांदा: बांदा में शोहदे से परेशान 10 वीं की छात्रा ने फांसी लगाकर जान दे दी। कमरे के अंदर साड़ी के फंदे पर शव लटका मिला। पुलिस ने घटनास्थल पर जांच के दौरान सुसाइड नोट बरामद किया है। पिता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ आत्महत्या को उकसाने की एफआईआर दर्ज की गई है। बिसंडा के एक गांव में रहने वाली 18 वर्षीय लड़की कक्षा 10 की छात्रा थी। मंगलवार सुबह कमरे के अंदर वह साड़ी का फंदा बनाकर फांसी पर झूल गई। काफी देर तक जब वह कमरे से बाहर नहीं निकली, तब ताऊ ने आवाज लगाई। कोई जवाब न मिलने पर ताऊ कमरे में पहुंचे। अंदर जाकर देखा तो नजारा देख उनके होश उड़ गए। उसका शव लटक रहा था।
शोर सुनकर परिवार के अन्य सदस्य भी पहुंच गए। मौके पर पहुंची पुलिस को जांच के दौरान एक सुसाइड नोट मिला, जिसमें छात्रा ने शोहदे द्वारा परेशान करने और उसकी वजह से फांसी लगाने की बात लिखी थी। मृतका के पिता ने बताया कि बेटी बबेरू स्थिति कॉलेज में पढ़ती थी। क्षेत्र का आलोक बेटी से छेड़खानी करता था। उसकी हरकतों से परेशान होकर बेटी ने मौत को गले लगा लिया। पुलिस के मुताबिक तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया गया है। उसकी तलाश में दबिश दी जा रही है।
पुलिस को मिली जानकारी के अनुसार लड़की लंबे समय से छेड़छाड़ से परेशान थी। लड़का उसे छेड़ता और उसे परेशान कर रहा था। उसका स्कूल जाना भी मुश्किल हो रहा था। लड़की ने परेशान होकर आत्महत्या की है। परिवार की तहरीर दर्ज की गई है। शव का पोस्टमार्टम करवाया गया और सुसाइड नोट भी बरामद कर लिया गया। पुलिस लड़के की तलाश में लगी है। पुलिस ने कहा कि जल्द आरोपी को पकड़कर मामले में कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
Tagsबांदाबांदा न्यूज़बांदा पुलिसछेड़छाड़फांसीसुसाइड नोटBandaBanda NewsBanda PoliceMolestationHangingSuicide Note
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





