भारत

शिक्षक से परेशान कोचिंग की छात्रा ने खुदकुशी की, मोबाइल पर भेजता था अश्लील मैसेज

jantaserishta.com
27 March 2023 5:37 PM IST
शिक्षक से परेशान कोचिंग की छात्रा ने खुदकुशी की, मोबाइल पर भेजता था अश्लील मैसेज
x
पुलिस ने शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच कर रही है।
इंदौर (आईएएनएस)| बुंदेलखंड के पन्ना से अफसर बनने का सपना लेकर आई एक छात्रा के लिए इंदौर बदनसीब साबित हुआ, क्योंकि यहां कोचिंग में पढ़ाने वाले एक शिक्षक की हरकतों से वह इतनी परेशान हो गई कि उसने खुदकुशी कर ली। पुलिस ने शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच कर रही है।
मामला भवरकुआं थाना क्षेत्र का है, यहां के कृष्ण देव नगर में पन्ना जिले की शैली सिंह (20) अपनी सहेली के साथ रहकर प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रही थी। यह दोनों सहेलियां इस क्षेत्र में स्थित कोचिंग में पढ़ने जाती थीं। शनिवार की देर शाम को शैली ने कमरे के अंदर फांसी के फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली।
पुलिस के मुताबिक जब शैली के आत्महत्या के प्रकरण की जांच की गई तो उसके मोबाइल में कोई भी ब्यौरा नहीं मिला, पूरा डाटा ही डिलीट कर दिया गया था। पुलिस ने शैली के चाचा और उसकी सहयोगी छात्रा के बयान दर्ज किए तो एक बात सामने आई कि कोचिंग में पढ़ाने वाला शिक्षक अमन अग्रवाल लगातार शैली पर कटाक्ष करता था और उसके मोबाइल पर अश्लील मैसेज भी भेजता था। पुलिस ने जब अमन के मोबाइल की जांच की तो उसने भी अपना फॉर्मेट कर लिया था। कुल मिलाकर उसके मोबाइल में भी कोई रिकॉर्ड नहीं मिला।
पुलिस ने प्रारंभिक जांच के आधार पर अमन अग्रवाल को गिरफ्तार कर लिया है और शैली व अमन के मोबाइल की जांच की जा रही है।
शैली के परिजनों का तो यहां तक कहना है कि उसने अपनी मां को भी अमन की हरकतों के बारे में बताया था और वह अमन की हरकतों से परेशान आ चुकी थी। उसका तो यहां तक कहना था कि अमन उसके प्रति गलत न केवल व्यवहार करता है बल्कि उसके मन में भी कुछ गलत करने का इरादा है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story