Top News

सौतेली मां से परेशान बीजेपी नेता ने किया सुसाइड, गमछे से लगाया मौत को गले

Nil dhankar
2 Dec 2023 7:57 AM IST
सौतेली मां से परेशान बीजेपी नेता ने किया सुसाइड, गमछे से लगाया मौत को गले
x

यूपी। गोरखपुर के सहजनवा कस्बे में 28 वर्षीय भाजपा नेता अजय राज तिवारी का उनके घर में फंदे पर लटकता हुआ शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने भाजपा नेता की जेब से एक सुसाइट नोट बरामद किया। सुसाइड नोट में आत्महत्या के लिए सौतेली मां सहित तीन लोगों को भाजपा नेता ने जिम्मेदार बताया है। पुलिस ने तीनों के बारे में जांच शुरू कर दी है।

सहजनवा क्षेत्र के नगर पंचायत स्थित वार्ड नंबर सात लुचुई निवासी 28 वर्षीय अजय राज तिवारी पुत्र स्व. सत्यप्रकाश तिवारी कस्बा में फास्ट फूड का ठेला लगाकर परिवार का पालन पोषण करता था। वह भाजपा के स्थानीय स्तर पर सोशल मीडिया के सह संयोजक की जिम्मेदारी का निर्वहन कर रहा था। पत्नी सात माह की गर्भवती है और इस समय बस्ती स्थित अपने मायके में है। गुरुवार की रात से लेकर शुक्रवार सुबह तक फोन न उठने पर आसपास के लोगों को शक हुआ तो पुलिस को सूचना दी।

पुलिस जब घर के अंदर पहुंची तो अजय का शव कुंडी में गमछे के सहारे लटक रहा था और पास में एक स्टूल भी पड़ा हुआ था। इधर, सुसाइड नोट में अपनी सौतेली मां माया देवी, उनके दामाद रघुनायक तिवारी व रघुनायक तिवारी के बहनोई कृष्णचन्द्र मिश्र को मौत के लिए जिम्मेदार बताया है। सीओ अंजनी कुमार पांडेय ने कहा कि सुसाइट नोट की जांच की जा रही है।

सौतेली मां से अलग रहता था अजय बखिरा थाना क्षेत्र के छपवा के मूल निवासी अजय तिवारी के बाबा ने 35 वर्ष पहले सहजनवा के लुचूई में जमीन लेकर मकान बनवाए थे। अजय चार वर्ष का था तब उसकी मां की मौत हो गयी थी। करीब 25 वर्ष पहले माया देवी से इनके पिता ने दूसरी शादी की थी। अजय का पालन पोषण शादी विवाह माया देवी ने ही किया। अजय शादी के बाद सौतेली मां से अलग लुचूई के मकान में रहता था। घटना के समय मकान में बस दो किरायदार थे।

Next Story