भारत

युवक के अश्लील वीडियो भेजने से परेशान लड़की ने खुद को लगाई आग, FIR दर्ज

jantaserishta.com
9 Jun 2023 9:39 AM IST
युवक के अश्लील वीडियो भेजने से परेशान लड़की ने खुद को लगाई आग, FIR दर्ज
x
हालत नाजुक बताई जा रही है।
लखनऊ (आईएएनएस)| उत्तर प्रदेश के जालौन जिले में नाबालिग लड़की ने एक युवक द्वारा लगातार प्रताड़ित किए जाने के बाद खुद को आग लगा ली। लड़की को जालौन के अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे गुरुवार रात झांसी में रेफर कर दिया गया। उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।
मामले के प्रभारी निरीक्षक समीर कुमार सिंह ने बताया, ''पुलिस ने नाबालिग लड़की के पिता की तहरीर पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर युवक को पकड़ने की प्रक्रिया तेज कर दी है।'' पीड़िता के पिता ने अपने बयान में कहा, इसी हफ्ते की शुरुआत से निक्की नाम का एक युवक मेरी बेटी को फोन पर परेशान करने लगा। वह आए दिन मेरी बेटी को प्रताड़ित करता था। बार-बार की इस प्रताड़ना से परेशान होकर उसने खुद को कमरे में बंद कर लिया और आग लगा ली। आरोपी लड़की को अश्लील क्लिप भी भेजता था।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story