भारत

Loan से परेशान कलेक्शन एजेंट ने बनाई थी लूट की योजना, निकला मुख्य साजिशकर्ता

jantaserishta.com
3 Jun 2024 5:33 PM IST
Loan से परेशान कलेक्शन एजेंट ने बनाई थी लूट की योजना, निकला मुख्य साजिशकर्ता
x
देखें वीडियो.
Greater Noida News ग्रेटर नोएडा: ग्रेटर नोएडा के बीटा-टू इलाके में 31 मई को दिनदहाड़े हुई लूट मामले में पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इसके साथ ही लूटी गई रकम भी बरामद की गई है। इस लूट का मुख्य साजिशकर्ता कैश कलेक्शन एजेंट ही था।
कार-बाइक लोन और उधारी से परेशान होकर संतोष ने ही लूट की साजिश रची थी। उसने अपने रिश्तेदार और दोस्त को लूट में शामिल किया था। स्वाट टीम और बीटा-टू थाना पुलिस ने लूट की घटना का 48 घंटे में खुलासा करते हुए लूटी गई पूरी रकम, ब्रेजा गाड़ी और हथियार भी जब्त किए।
जब पुलिस एक आरोपी को रुपए की रिकवरी के लिए लेकर गई थी तो उसने बैग में रखे हथियार से पुलिस टीम पर फायर कर दिया था। पुलिस ने उसे मुठभेड़ में घायल अवस्था में गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया है कि 31 मई को बीटा-टू के साइट-4 ग्रेटर नोएडा में कैश कलेक्शन एजेंट संतोष की कार को रोककर पिस्टल दिखाकर बाइक सवार दो बदमाशों ने 9 लाख रुपए लूटे थे।
इस घटना को लेकर लेमिनेटस कंपनी के मालिक ने पुलिस में शिकायत दी थी। पुलिस ने जांच के दौरान 200 से भी ज्यादा सीसीटीवी फुटेज को चेक किया। इसके बाद चंदन, संतोष कुमार और नितेश वर्मा को गिरफ्तार कर लिया।
अभियुक्त संतोष कुमार ने पुलिस को बताया कि उस पर कार-बाइक का लोन था और कई लोगों से उधारी भी ले रखी थी। इस बात से वह काफी परेशान था। इसके बाद लूट की योजना बनाई गई। किसी को शक नहीं हो, इसलिए आरोपियों ने लूट करते वक्त हवाई फायरिंग भी की थी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story