भारत
फाइनेंस कंपनी की प्रताड़ना से परेशान महिला ने की खुदकुशी, 15 दिन में दूसरी घटना
jantaserishta.com
10 Oct 2023 3:21 PM IST

x
वह किस्त समय पर जमा नहीं कर पा रही थी।
रांची: माइक्रो फायनांस कंपनी द्वारा लोन की किस्त चुकाने के दबाव और कथित रूप से कंपनी के अफसरों-कर्मियों की प्रताड़ना से तंग से आकर झारखंड की एक और महिला ने आत्महत्या कर ली। घटना गिरिडीह जिले के बेंगाबाद थाना क्षेत्र की है।
बताया जाता है कि खंडोली गांव निवासी बबलू अंसारी की पत्नी जैबुन खातून ने एक प्राइवेट माइक्रो फायनांस कंपनी से कर्ज लिया था। वह किस्त समय पर जमा नहीं कर पा रही थी। इस पर कंपनी के अधिकारी और एजेंट हर तीन-चार दिन पर घर पहुंचकर तरह-तरह की धमकियां दे रहे थे।
जैबुन खातून के परिजनों का कहना है कि प्रताड़ना से परेशान होकर उसने जान दे दी। बताया गया है कि वह परेशान होकर जंगल चली गई और वहीं अचेतावस्था में पाई गई। उसने संभवतः जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया था। उसे सोमवार की शाम इलाज के लिए गिरिडीह सदर अस्पताल में दाखिल कराया गया, जहां देर रात उसकी मौत हो गई।
बेंगाबाद के थाना प्रभारी विकास यादव ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। बता दें कि 29 सितंबर को चतरा जिले के प्रतापपुर थाना क्षेत्र के हारा नौकाडीह गांव में भी 17 वर्षीया युवती ने लोन देने वाली कंपनी के कर्मियों और एजेंट द्वारा की गई मारपीट से आहत होकर जहर खा लिया था और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी।
Tagsजहरफायनांस कंपनीझारखंडझारखंड पुलिसमहिला खुदकुशीPoisonFinance CompanyJharkhandJharkhand PoliceFemale Suicide
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





