भारत

मां-बेटे ने आर्थिक तंगी से परेशान होकर की आत्महत्या की कोशिश, बेटा बड़े अस्पताल में रेफर

jantaserishta.com
11 Jun 2025 3:26 PM IST
मां-बेटे ने आर्थिक तंगी से परेशान होकर की आत्महत्या की कोशिश, बेटा बड़े अस्पताल में रेफर
x
दिल दहला देने वाली खबर सामने आई.
नोएडा: नोएडा के थाना फेज-3 क्षेत्र स्थित एक हाई-प्रोफाइल सोसायटी 'क्लियो काउंटी' से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है, जहां आर्थिक तंगी से जूझ रही एक महिला और उसके बेटे ने आत्महत्या का प्रयास किया।
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। बेटे की स्थिति नाजुक बताई जा रही है, जिसे बेहतर इलाज के लिए दिल्ली रेफर किया गया है। पुलिस के अनुसार, घटना 10 जून 2025 की है।
पीड़ित महिला के भाई, जो महिला के बेटे के मामा भी हैं, ने थाना फेस-3 पुलिस को सूचना दी कि उनकी बहन और भांजा कई बार कॉल करने के बावजूद फोन नहीं उठा रहे हैं और किसी भी प्रकार का संपर्क नहीं हो पा रहा है। इस पर पुलिस तत्काल हरकत में आई और एक टीम क्लियो काउंटी सोसायटी में स्थित उनके फ्लैट पर पहुंची।
स्थानीय सोसायटी स्टाफ की मदद से पुलिस ने फ्लैट का दरवाजा खुलवाया। वीडियो रिकॉर्डिंग करते हुए पुलिस टीम जैसे ही अंदर पहुंची, तो देखा कि महिला (उम्र करीब 55 वर्ष) और उसका बेटा (उम्र करीब 25 वर्ष) बेहोशी की हालत में पड़े हुए हैं। जांच में सामने आया कि दोनों ने जहरीला पदार्थ खा लिया था। तुरंत दोनों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
अस्पताल सूत्रों के अनुसार, महिला की हालत स्थिर बताई जा रही है, जबकि बेटे की हालत गंभीर होने के चलते उसे दिल्ली के एक बड़े अस्पताल में रेफर किया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारी और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई। घटनास्थल की बारीकी से जांच की जा रही है और सभी साक्ष्य एकत्र किए जा रहे हैं। पुलिस ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आर्थिक तंगी से जुड़ा प्रतीत हो रहा है।
फ्लैट से कुछ दस्तावेज और एक संदिग्ध नोट भी बरामद हुआ है, जिसकी जांच की जा रही है। फिलहाल मां और बेटे दोनों उपचाराधीन हैं और बयान के लिए पुलिस उनके होश में आने का इंतजार कर रही है। पुलिस का कहना है कि अन्य सभी पहलुओं पर गहराई से जांच की जा रही है और मामले में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। इस घटना ने सोसायटी के अन्य निवासियों को भी स्तब्ध कर दिया है और लोगों में मानसिक स्वास्थ्य को लेकर चिंता का माहौल है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story