भारत

फ्लैट नंबर 1004...अंदर का नजारा देख पुलिस भी रह गई हैरान

jantaserishta.com
27 Feb 2025 2:35 PM IST
फ्लैट नंबर 1004...अंदर का नजारा देख पुलिस भी रह गई हैरान
x
पूरे इलाके में सनसनी फैल गई.
विरार: महाराष्ट्र के विरार पश्चिम में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और नाबालिग बेटी की गला घोंटकर हत्या कर दी और फिर खुद फांसी लगाकर जान दे दी। यह घटना मैत्री हाइट्स सोसायटी की सी-विंग, फ्लैट नंबर 1004 में हुई। गुरुवार को पुलिस ने इसकी जानकारी दी। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।
पुलिस के मुताबिक, मृतक का नाम उदय कुमार काजवा (52 साल) था। वह अपनी पत्नी वीना उदय कुमार काजवा (42 साल) और बेटी शिवालिका उदय कुमार काजवा (5 साल) के साथ रहता था। उदय लंबे समय से आर्थिक तंगी से जूझ रहा था। उसके पास सोसायटी का मेंटेनेंस देने तक के पैसे नहीं थे। बताया जा रहा है कि इसके चलते ही उसने यह कदम उठाया।
सोसायटी वालों ने पुलिस को सूचना दी जिसके बाद बोलींज पुलिस स्टेशन की टीम मौके पर पहुंची। फ्लैट का ताला चाबी वाले से खुलवाया गया। घर के अंदर का नजारा देख पुलिस भी हैरान रह गई। वहां उदय की पत्नी और बेटी की लाशें पड़ी थीं, जिनकी गला दबाकर हत्या की गई थी। वहीं, बेडरूम में उदय का शव फंदे पर लटका मिला।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि उदय ने पहले अपनी पत्नी और बेटी की हत्या की, फिर खुदकुशी कर ली। इस मामले में बोलींज पुलिस ने उदय के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 103(1) के तहत केस दर्ज किया है। जांच पुलिस निरीक्षक प्रकाश सावंत कर रहे हैं।
यह घटना इलाके में चर्चा का विषय बन गई है। पुलिस अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि हत्या से पहले घर में क्या हुआ था। इस त्रासदी ने सबको झकझोर कर रख दिया है। पुलिस निरीक्षक प्रकाश सावंत ने आईएएनएस से बातचीत में इस घटना की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि कल ग्लोबल सिटी मिटीराइट्स बिल्डिंग के एक कमरे, नंबर 1004 में एक घटना हुई। वहां उदय काजवा नाम का एक आदमी, उसकी पत्नी और उनकी पांच साल की बेटी रहते थे। शुरुआती जांच से पता चला कि उदय ने पहले अपनी पत्नी और बेटी को मारा, फिर खुद आत्महत्या कर ली। इस मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story