भारत

कर्ज से परेशान किसान, बेटे ने जहर खाकर सुसाइड कर लिया

jantaserishta.com
25 April 2022 6:40 PM IST
Troubled by debt, farmer, son committed suicide by consuming poison
x
पढ़े पूरी खबर

पंजाब में गेहूं का उत्पादन कम होने और कर्ज से परेशान होकर एक किसान के बेटे ने जहर खाकर सुसाइड कर लिया. इस घटना के बाद किसान के घर में मातम पसर गया है. यह मामला संगरूर के बक्सीबाला गांव का है. सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले का जायजा लिया. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

जानकारी के अनुसार, किसान भूपिंदर सिंह के बेटे गुरविंदर सिंह पर कर्ज था. वहीं इस बार गेहूं का उत्पादन कम होने से परेशान था. ऐसे में उसने अपने खेत में जहर खाकर आत्महत्या कर ली. गुरविंदर सिंह के पास 2 एकड़ जमीन है. वहीं उस पर करीब 8 लाख रुपये का कर्ज है. बताया जा रहा है कि किसान का गुजारा सही से नहीं हो पा रहा था. इस बार गेहूं की पैदावार पंजाब में मौसम की मार के चलते बेहद कम हुई है. इससे किसानों को प्रति एकड़ 20 हजार रुपये तक का नुकसान हुआ है.
मृतक किसान गुरविंदर सिंह के पिता भूपिंदर सिंह ने बताया कि बेटे के पास 2 एकड़ जमीन है. एक छोटा बेटा है, एक बेटी है. पहले से ही 8 लाख रुपये का कर्ज था. इस बार गेहूं की पैदावार बहुत कम हुई है. इसके चलते बेटा परेशान था. वह सुबह खेत गया और वहां उसने कुछ जहरीला कीटनाशक निगल लिया. जानकारी होने के बाद आनन फानन में उसे पटियाला लेकर जा रहे थे, रास्ते में ही उसकी मौत हो गई. भूपिंदर सिंह ने कहा कि घर में गुजारा भी ठीक से नहीं हो पा रहा था. इसको लेकर बेटा परेशान था.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story