भारत
ब्लैकमेलिंग से परेशान नाबालिग लड़के ने दी जान, तस्वीर की गई एडिट, आरोपियों पर कसा शिकंजा
jantaserishta.com
16 March 2024 9:30 AM IST

x
सांकेतिक तस्वीर
सुसाइड नोट भी मिला.
धौलपुर: राजस्थान के धौलपुर (dholpur) में एक नाबालिग लड़के ने ब्लैकमेलिंग से परेशान होकर सुसाइड कर लिया. पुलिस को उसके पास सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें उसने एक लड़के पर गंभीर आरोप लगाए हैं. परिजनों ने कहा कि कुछ लोगों ने बेटे की फोटो एक लड़की की तस्वीर के साथ एडिट कर ब्लैकमेलिंग की. फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.
यह मामला धौलपुर की हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी का है. यहां के रहने वाले पुलिसकर्मी रामनाथ मीणा ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि उनका 15 वर्षीय बेटा शुभम दसवीं में पढ़ रहा था. उसकी परीक्षाएं चल रही थीं. शुभम का फोटो कुछ लोगों ने साल 2022 में एक लड़की के साथ एडिट कर दिया था. तब से वह लोग शुभम को ब्लैकमेल कर रहे थे. आरोपियों ने बेटे से करीब 70 हजार रुपये ऐंठ लिए थे. पुलिस से शिकायत भी दर्ज कराई थी, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई.
इसके बाद शुभम को फिर से आरोपियों ने परेशान करना शुरू कर दिया. 13 मार्च को शुभम घर पर अकेला था. आरोपियों ने उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित करते हुए घर में घुसकर चोरी की घटना को अंजाम दिया. आरोपी 37 हजार रुपये की नकदी समेत करीब पांच लाख रुपये के जेवरात चोरी कर ले गए.
जब घर लौटे तो शुभम ने जानकारी दी, जिसकी शिकायत पुलिस से की गई. इस घटना से आहत शुभम ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. इस मामले में एसएचओ प्रवेंद्र कुमार ने बताया कि एक बच्चे ने सुसाइड कर लिया है. बच्चे के साथ ब्लैकमेलिंग को लेकर जांच की जा रही है.
पुलिस को मौके से जो सुसाइड नोट मिला है, उसमें लिखा है- मेरे से बात बताई नहीं जा रही कि मेरे साथ स्कैम हुआ है. मेरे से अब और नहीं देखा जा रहा. और भी बात थी, लेकिन उन बातों को शॉर्ट में ही समझा देता हूं. शुरू में 6 अगस्त 2022 में जब निकला था, उस दिन मेरे को ब्लैकमेल किया था. उसके बाद बस अब हिम्मत नहीं है कहने की और मेरा वक्त भी खत्म हो गया है. सोनू भैया और मोनू भैया और पापा से और मम्मी से बहुत प्यार करता हूं.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





