
x
मामला दर्ज
Delhi दिल्ली। आईपीएल सीजन 2024-25 में अपने शानदार खेल से सुर्खियां बटोरने वाले होनहार क्रिकेटर विप्रज निगम ब्लैकमेलिंग और इंटरनेशनल कॉल से आ रही धमकियों के चलते परेशान हैं। विप्रज ने शहर के कोतवाली थाने में मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई है। मूल रूप से हैदरगढ़ कोतवाली क्षेत्र के भटखेड़ा वार्ड निवासी और दिल्ली कैपिटल्स के ऑलराउंडर विप्रज निगम ने नगर कोतवाली में तहरीर देकर एक युवती पर ब्लैकमेल और बदनाम करने का आरोप लगाया है। खिलाड़ी ने पुलिस को बताया कि युवती द्वारा फोन पर अनुचित डिमांड की जा रही थी, और डिमांड पूरी न होने पर वीडियो वायरल करने की धमकी दी जा रही थी। विप्रज के अनुसार युवती का नंबर ब्लॉक करने के बाद उन्हें लगातार इंटरनेशनल कॉल्स के जरिए धमकियां मिल रही हैं और उन्हें और उनके परिवार को सार्वजनिक रूप से बदनाम करने की चेतावनी दी जा रही है।
खिलाड़ी ने कहा कि ये सब उनके करियर को नुकसान पहुंचाने और मानसिक रूप से प्रताड़ित करने की कोशिश है। रविवार की दोपहर क्रिकेटर विप्रज नगर कोतवाली पहुंचे और पूरी घटना की जानकारी देते हुए लिखित तहरीर दी। पुलिस ने तत्काल मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। नगर कोतवाल सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि शिकायत दर्ज कर ली गई है और कॉल डिटेल्स तथा डिजिटल साक्ष्यों की जांच कराई जा रही है। विप्रज निगम एक बेहतरीन ऑलराउंडर हैं। दिल्ली कैपिटल्स के लिए उनका प्रदर्शन आईपीएल 2025 में शानदार रहा था। 14 मैचों में 142 रन बनाने के अलावा विप्रज ने 11 विकेट भी लिए थे। निगम की निचले क्रम में आकर खेली गई विस्फोटक पारियों ने फैंस को रोमांचित किया था। क्रिकेट की दुनिया में तेजी से उभरता यह सितारा अब एक नए विवाद में फंस गया है।
Tagsविप्रज निगमआईपीएल 2024-25दिल्ली कैपिटल्सऑलराउंडरब्लैकमेलिंगधमकियांइंटरनेशनल कॉलतहरीरनगर कोतवालीपुलिस जांचवीडियो वायरल धमकीडिजिटल साक्ष्यकरियर पर असरमानसिक प्रताड़नायुवा क्रिकेटरजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





