
x
देहरादून: उत्तराखंड में 19 अप्रैल को 5 सीटों के लिए होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा ने शुक्रवार से नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया शुरू कर दी। पूर्व सीएम और हरिद्वार से लोकसभा उम्मीदवार त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने शुक्रवार को अपने आवास पर पूजा अर्चना कर देवी देवताओं का आशीर्वाद लिया। इसके बाद पूर्व सीएम के डिफेन्स कॉलोनी स्थित आवास पर हर साल की तरह इस साल भी होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया।
त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने होली की शुभकामनाएं देते हुए सभी के उत्तम स्वास्थ्य की मंगल कामना की। इसके बाद त्रिवेंद्र सिंह रावत अपने डिजिटल नामांकन के लिए हरिद्वार रवाना हो गए। खानपुर विधायक उमेश कुमार ने गुरुवार को हरिद्वार सीट से निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर अपना नामांकन दाखिल किया था।
Tagsउत्तराखंडलोकसभा चुनावबीजेपीत्रिवेंद्र सिंह रावतहरिद्वारUttarakhandLok Sabha ElectionsBJPTrivendra Singh RawatHaridwar
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





