भारत

मुख्यमंत्री विजय के माता-पिता के पास बैठी नजर आईं तृषा कृष्णन

jantaserishta.com
15 Aug 2026 4:35 PM IST
मुख्यमंत्री विजय के माता-पिता के पास बैठी नजर आईं तृषा कृष्णन
x
मुंबई: साउथ एक्ट्रेस तृषा कृष्णन ने शनिवार को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर तमिलनाडु सरकार द्वारा आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस दौरान तृषा सीएम सी. जोसेफ विजय के माता-पिता एस.ए. चंद्रशेखर और शोभा चंद्रशेखर के साथ बैठी नजर आईं, जिससे सबका ध्यान खींचा।
समारोह में अभिनेत्री तृषा कृष्णन ने पीले रंग की साड़ी के साथ हरे रंग का ब्लाउज कैरी किया। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि अभिनेत्री विजय को सैल्यूट करती दिख रही हैं, जब वो समारोह में अपनी ऑफिशियल ड्यूटी कर रहे थे।
दरअसल, तृषा कृष्णन और मुख्यमंत्री विजय की डेटिंग की खबरें इसी साल सामने आई थीं। इससे पहले, साउथ एक्टर और राजनेता विजय की पत्नी संगीता ने फरवरी 2026 में स्पेशल मैरिज एक्ट, 1954 के तहत चेंगलपट्टू कोर्ट में तलाक की याचिका दायर की थी। याचिका में दावा किया गया था कि अप्रैल 2021 में उन्हें विजय के एक अन्य अभिनेत्री के साथ संबंध (एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर) के बारे में पता चला था। साथ ही मानसिक प्रताड़ना और उपेक्षा के भी गंभीर आरोप लगाए गए थे।
वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कोर्ट में पेश होकर संगीता ने पुष्टि की थी कि वह अब इस कानूनी मामले को आगे नहीं बढ़ाना चाहती हैं। प्रतिवादी के वकील की तरफ से कोई आपत्ति न जताए जाने पर कोर्ट ने याचिका को वापस लिया हुआ मानकर मामले का निपटारा कर दिया।
बाद में तृषा कृष्णन और विजय चेन्नई में एक शादी के रिसेप्शन में मैचिंग कपड़े पहनकर साथ में पहुंचे थे। एक्ट्रेस मई में विजय के शपथ ग्रहण समारोह में भी गई थीं। तब तृषा ने क्रीम कलर के ब्लाउज के साथ मोरपंखी और सुनहरी साड़ी पहनी थी। उनकी मां उमा कृष्णन भी उनके साथ थीं।
दअसल विजय की पार्टी तमिलगा वेट्री कझगम (टीवीके) 4 मई के चुनाव नतीजों के बाद कई बार सरकार बनाने में नाकाम रही थी। आखिरकार विजय ने कई छोटी पार्टियों के समर्थन से तमिलनाडु में सरकार बनाई। टीवीके विधानसभा चुनावों में 234 सीटों वाली विधानसभा में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story