त्रिपुरा जेईई के लिए आवेदन शुरू, ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया इस तारीख को होगी समाप्त

नई दिल्ली: Tripura TJEE 2022: त्रिपुरा बोर्ड ऑफ जॉइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन (TBJEE) ने अपनी इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा टीजेईई 2022 (TJEE 2022) के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी है. जो उम्मीदवार त्रिपुरा जेईई (Tripura TJEE) परीक्षा के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट tbjee.nic.in पर जाएं. यहां से आवेदन फॉर्म भरें और ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी कर लें. उम्मीदवार इस बात का ध्यान रखें कि त्रिपुरा संयुक्त प्रवेश परीक्षा के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 2 मार्च 2022 को समाप्त हो रही है, ऐसे में आवेदन फॉर्म भरने की प्रक्रिया समय रहते ही पूरी कर लें. ऑनलाइन आवेदन से जुड़ी अन्य जानकारियों के लिए त्रिपुरा जेईई की वेबसाइट tbjee.nic.in पर जाएं.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





