भारत

त्रिपुरा: अगरतला नगर निगम चुनाव की वोटों की गिनती जारी, बीजेपी आगे

jantaserishta.com
28 Nov 2021 10:22 AM IST
त्रिपुरा: अगरतला नगर निगम चुनाव की वोटों की गिनती जारी, बीजेपी आगे
x

नई दिल्ली: त्रिपुरा में भारी सुरक्षा के बीच 14 नगर निकायों की 200 से ज्यादा सीटों पर वोटों की गिनती जारी है. त्रिपुरा राज्य चुनाव आयोग के मुताबिक, अमबासा, जिरेनिया, तेलियामुरा और सबरूम में भारतीय जनता पार्टी (BJP) आगे चल रही है. अगरतला नगर निगम और 19 शहरी निकायों की कुल 334 सीटों में से 112 पर बीजेपी पहले ही निर्विरोध जीत चुकी है. बाकी 222 सीटों के लिए 25 नवंबर को हुए चुनाव में 81 फीसदी से ज्यादा मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था. राज्य में शहरी स्थानीय निकायों- अगरतला नगर निगम (51 वार्ड), 13 नगर परिषदों और छह नगर पंचायतों में 334 सीटें हैं.

राजनीतिक हिंसा के आरोपों के बीच हुए इस चुनाव में 785 उम्मीदवार मैदान में हैं. राज्य निर्वाचन आयोग के एक अधिकारी ने बताया कि त्रिपुरा के सभी 8 जिलों के 13 मतदान केंद्रों पर मतगणना शुरू हो गई है, जहां तीन स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की गई है. सामान्य सुरक्षा व्यवस्था के अलावा 'त्रिपुरा स्टेट राइफल्स' और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल को भी मतगणना केंद्रों से सटे इलाकों में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए तैनात किया गया है. विपक्षी दलों- मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (CPM) और तृणमूल कांग्रेस ने चुनाव में धांधली का आरोप लगाते हुए इसे रद्द करने की मांग की थी.
तीन वार्ड में BJP की जीत
अगरतला नगर निगम के वार्ड नंबर 18 से बीजेपी के अभिषेक दत्ता ने जीत हासिल की. उन्होंने टीएमसी उम्मीदवार को 650 से ज्यादा वोटों से हरा दिया. बीजेपी उम्मीदवारों ने अब तक वार्ड नंबर- 35, 18 और 19 में जीत हासिल की है.
बीजेपी 115 सीटों पर आगे
बीजेपी फिलहाल 115 सीटों पर आगे चल रही है. अगरतला नगर निगम के 51 वार्ड में बीजेपी 7, टीएमसी 4 और सीपीएम 2 सीटों पर आगे चल रही है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story