भारत
त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से की मुलाकात
jantaserishta.com
16 Sept 2023 4:54 PM IST

x
नई दिल्ली: त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा ने शनिवार को राजधानी दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। प्रधानमंत्री कार्यालय ने त्रिपुरा के सीएम और प्रधानमंत्री मोदी की मुलाकात की तस्वीरों को एक्स ( पहले ट्विटर) पर पोस्ट कर बताया, "त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की।"
बाद में त्रिपुरा के मुख्यमंत्री साहा ने स्वयं भी मुलाकात की तस्वीर को एक्स पर शेयर करते हुए त्रिपुरा के समग्र विकास के लिए मार्गदर्शन देने के लिए प्रधानमंत्री के प्रति आभार भी जताया। साहा ने एक्स कर कहा, "आज नई दिल्ली में भारत के प्रधान सेवक नरेंद्र मोदी से मिलकर बेहद सम्मानित महसूस कर रहा हूं। जी-20 की अध्यक्षता सफलतापूर्वक संभालने के लिए प्रधानमंत्री को बधाई दी और त्रिपुरा के समग्र विकास के लिए उनका मार्गदर्शन भी प्राप्त किया।"
त्रिपुरा सीएम ने आगे कहा, "समाज में अंतिम छोर तक सुशासन पहुंचाने में उनका प्रोत्साहन हमेशा मेरे लिए मार्गदर्शक रहा है।"
Tagsप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीपीएम मोदीत्रिपुरात्रिपुरा मुख्यमंत्रीमाणिक साहाPrime Minister Narendra ModiPM ModiTripuraTripura Chief MinisterManik Saha
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





