भारत
त्रिपुरा: मुख्यमंत्री के चुनाव के लिए भाजपा विधायक करेंगे बैठक
jantaserishta.com
6 March 2023 3:03 PM IST

x
अगरतला (आईएएनएस)| त्रिपुरा में सत्तारूढ़ भाजपा के नवनिर्वाचित विधायक मुख्यमंत्री चुनने के लिए सोमवार को बैठक करेंगे। पार्टी सूत्रों ने यह जानकारी दी। नए मुख्यमंत्री और मंत्रिपरिषद का शपथ ग्रहण समारोह बुधवार को होगा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के शामिल होने की उम्मीद है। भाजपा के शीर्ष सूत्रों ने आईएएनएस को बताया कि निवर्तमान मुख्यमंत्री माणिक साहा संभवत: भाजपा विधायक दल के नेता और एक और कार्यकाल के लिए मुख्यमंत्री चुने जाएंगे।
अगरतला में रविवार को नवनिर्वाचित विधायकों और भाजपा नेताओं की बैठक हुई। बैठक में भाजपा के पूर्वोत्तर समन्वयक संबित पात्रा, माणिक साहा, भाजपा अध्यक्ष राजीब भट्टाचार्जी और केंद्रीय मंत्री प्रतिमा भौमिक सहित अन्य उपस्थित थे।
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शनिवार को त्रिपुरा का दौरा किया और साहा, भौमिक और अन्य भाजपा नेताओं के साथ बैठक की और सरकार गठन पर चर्चा की।
भाजपा के एक वरिष्ठ नेता ने आईएएनएस को बताया कि सरमा ने रविवार को दिल्ली का दौरा किया और शाह व नड्डा के साथ बैठक की तथा त्रिपुरा व नगालैंड में सरकार गठन पर चर्चा की।
16 फरवरी को हुए विधानसभा चुनावों में, भाजपा ने 32 सीटों पर जीत हासिल की, जो 60 सदस्यीय विधानसभा में 31 के जादुई आंकड़े से एक अधिक थी, जबकि उसके सहयोगी इंडीजेनस पीपुल्स फ्रंट ऑफ त्रिपुरा को एक सीट मिली थी।
आदिवासी-आधारित टिपरा मोथा पार्टी, जिसने 42 सीटों पर चुनाव लड़ा, 13 सीटों के साथ दूसरी सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी।
माकपा ने 11 सीटें जीती,ं जबकि कांग्रेस को तीन सीटें मिलीं।
Tagsत्रिपुरात्रिपुरा न्यूज़त्रिपुरा बीजेपीबीजेपीत्रिपुरा भाजपा विधायकTripuraTripura NewsTripura BJPBJPTripura BJP MLA
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





