भारत

त्रिपुरा विधानसभा चुनाव - भाजपा ने 6 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी की

Nil dhankar
29 Jan 2023 6:31 AM IST
त्रिपुरा विधानसभा चुनाव - भाजपा ने 6 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी की
x

त्रिपुरा। त्रिपुरा विधान सभा चुनाव के लिए भाजपा ने अपने 6 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी कर दी है। इससे पहले भाजपा ने शनिवार दोपहर को उम्मीदवारों की पहली लिस्ट में 48 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया था। भाजपा कुल मिलाकर अब तक त्रिपुरा विधान सभा चुनाव के लिए 54 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर चुकी है।

भाजपा ने अपनी दूसरी लिस्ट में सिम्ना से बिनोद देबबर्मा, मंदाईबाजार से तरित देबबर्मा, सूर्यमणीनगर से राम प्रसाद पॉल, कृष्णपुर से बिकाश देबबर्मा, कारबुक से अशीम त्रिपुरा और करमछरा से ब्रजा लाल त्रिपुरा को चुनावी मैदान में उतारा है।

आपको बता दें कि, इससे पहले 48 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट में भाजपा ने राज्य के मुख्यमंत्री माणिक साहा को टाउन बोडोर्वाली सीट से और केंद्रीय मंत्री प्रतिमा भौमिक को धनपुर विधान सभा सीट से उम्मीदवार बनाया था। 48 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट में भाजपा ने एक मुस्लिम और 11 महिला उम्मीदवार को भी चुनावी मैदान में उतारा था।

Next Story