भारत

तीन तलाक: सॉफ्टवेयर इंजीनियर मुश्किल में, पत्नी को बॉस के साथ संबंध बनाने कहा

jantaserishta.com
24 Dec 2024 9:20 AM IST
तीन तलाक: सॉफ्टवेयर इंजीनियर मुश्किल में, पत्नी को बॉस के साथ संबंध बनाने कहा
x

सांकेतिक तस्वीर

मामला दर्ज.
कल्याण: महाराष्ट्र के कल्याण से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. जहां एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने अपनी पत्नी को मायके से 15 लाख रुपये लाने और अपने ऑफिस के बॉस के साथ शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डाला. बताया जा रहा है कि पत्नी ने जब इनकार किया, तो पति ने उसकी पिटाई कर तीन बार तलाक कहकर घर से निकाल दिया.
पीड़िता छत्रपति संभाजी नगर इलाके की रहने वाली है और उसकी शादी इसी साल जनवरी में कल्याण के एक हाई-प्रोफाइल इलाके में रहने वाले सॉफ्टवेयर इंजीनियर से हुई थी. शादी के कुछ महीनों तक सब कुछ सामान्य था, लेकिन कुछ दिन बाद पति ने अपनी पत्नी को मायके से 15 लाख रुपये लाने के लिए परेशान करना शुरू कर दिया. उसने कहा कि पहली पत्नी को तलाक देने के लिए पैसे चाहिए.
आरोप है कि पति ने एक ऑफिस पार्टी में अपनी पत्नी से अपने बॉस के साथ शारीरिक संबंध बनाने का दबाव भी डाला. पत्नी के मना करने पर उसने ना सिर्फ उसकी पिटाई की, बल्कि गुस्से में आकर तीन तलाक देकर उसे घर से बाहर निकाल दिया.
पीड़िता ने 19 दिसंबर को संभाजी नगर पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करवाई, जिसे 20 दिसंबर को कल्याण के बाजारपेठ पुलिस थाने स्थानांतरित कर दिया गया. पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ मुस्लिम महिला विवाह संरक्षण अधिनियम और भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है.
पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है. स्थानीय लोगों में इस बात को लेकर गुस्से का माहौल है और आरोपी के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की जा रही है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story