भारत

शादी के दो घंटे में हुआ तीन तलाक, परिजन भी हैरान

Shantanu Roy
14 July 2023 1:06 PM GMT
शादी के दो घंटे में हुआ तीन तलाक, परिजन भी हैरान
x
जानिए क्या है वजह
आगरा। आगरा में निकाह के 2 घंटे बाद ही दूल्हे ने तलाक दे दिया। दहेज में कार और ज्यादा जेवर न मिलने पर उसने दुल्हन को साथ ले जाने से इनकार कर दिया। इस दौरान लड़के के परिवार वाले भी उसका साथ देते रहे। वहीं, लड़की के घर वाले मिन्नते मांगते रहे, लेकिन वह नहीं माने। करीब 2 घंटे तक ये विवाद चलता रहा। इसके बाद दूल्हा तीन तलाक बोलकर चला गया। लड़की पक्ष ने ताजगंज थाने में 7 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज कराई है। ढोलीखार, मंटोला निवासी दुल्हन के भाई कामरान वारसी ने बताया, 'बुधवार रात को ताजनगरी के प्रियांशु गार्डन में 2 बहनों की शादी थी। बहन गौरी का निकाह हो गया था। वह विदा हो गई। इसके बाद दूसरी बहन डॉली का निकाह आसिफ के साथ तड़के 4 बजे के करीब हुआ। शादी में बहनों को गृहस्थी का सामान, जेवरात, कैश दिया गया।
साथ ही, दावत पर करीब 30 लाख रुपए खर्च किए गए। गुरुवार सुबह करीब 6 बजे जब विदाई का समय आया तो आसिफ और उसके परिवार के लोग अड़ गए। आसिफ की मां मुन्नी देवी ने कहा, इतने पैसे में क्या होगा। हमारे यहां करोड़ों में शादी होती है। हमें लग्जरी कार चाहिए। दूल्हे ने कहा, "जब तक ये डिमांड पूरी नहीं होंगी, तब तक दुल्हन को नहीं ले जाऊंगा।" दुल्हन के भाई कामरान ने बताया, "हमने दूल्हे और उनके परिवार के सामने हाथ जोड़े, काफी मान मनौवल की। लेकिन ससुराल वाले नहीं माने। हमने अपने रिश्तेदारों से मदद मांगी। कुछ देर में कुछ रुपए इकट्‌ठा हो गए। तो कार की डिमांड पूरी कर दी गई। मगर वो ज्यादा जेवर भी मांग रहे थे, जोकि हमारे लिए बहुत मुश्किल हो गया।
हमने साफ मना कर दिया कि कार दे रहे हैं। इतना काफी है। इस पर ससुराल के लोगों ने गाली-गलौज व अभद्रता शुरू कर दी। कुछ देर में वो लोग मारपीट करने लगे। हमसे मिली नगदी और जेवरात लेकर चले गए। चंद रिश्तेदारों के साथ दूल्हा आसिफ रुका हुआ था। डिमांड पूरी नहीं होने पर वह भी सुबह 6 बजे जाने लगा। हमने पूछा तो उसने सबके सामने डॉली को तीन तलाक दे दिया। दुल्हन के भाई ने बताया, निकाह के बाद से ही ससुरालीजनों ने दावत में बिरयानी को लेकर हंगामा किया था। उनका कहना था कि उनको मटन की बिरयानी चाहिए थी। जबकि उन्होंने चिकन बिरयानी बनवाई थी। ऐसे में रात को ही दोबारा मटन बिरयानी बनाई गई। इसके बाद दूल्हे की मां ने डाइट कोक की मांग कर दी। रात को डाइट कोक के लिए भागना पड़ा। दूल्हे आसिफ की नाई की मंडी में जूते की फैक्ट्री है। तीन माह पहले बिचौलिए के माध्यम से रिश्ता पक्का हुआ था। लड़का पढ़ा लिखा नहीं था। निकाह के समय तक सब कुछ सामान्य था। मगर, निकाह के बाद से सबके मिजाज बदल गए।
कामरान ने परेशान होकर पुलिस को फोन किया। पुलिस के आने पर दूल्हा आसिफ समेत लड़के पक्ष के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने जांच के बाद नाला चून पचान, नाई की मंडी में रहने वाले दूल्हा आसिफ, उसकी मां मुन्नी, पिता परवेश, भाई सलमान, बहन रुखसार, नजराना और फहरीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। थाना ताजगंज के प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र शंकर पांडेय का कहना है कि जांच चल रही है। जल्दी ही कार्रवाई का दायरा बढ़ाया जाएगा। डीसीपी सूरज राय ने बताया, 'थाना ताजगंज से सूचना मिली कि दो बहनों की शादी थी। इसमें एक बहन को तीन तलाक देने का मामला सामने आया है। विवेचना के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।' दुल्हन के भाई कामरान ने आरोप लगाया कि लड़के वालों का कहना है कि उनका कोई कुछ बिगाड़ नहीं पाएगा। हम एक शादी करें या 10। उसने कहा, तीन तलाक की आड़ में ये लोग जो कर रहे हैं उसके लिए यूनिफॉर्म सिविल कोड जरूर आना चाहिए। तभी हम सभी को न्याय मिलेगा। मैं मुख्यमंत्री योगी जी से न्याय दिलाने की गुहार लगाता हूं।
Tagsशादी में तीन तलाकनिकाह तीन तलाकतीन तलाक मामलातीन तलाकतीन तलाक का केसतीन तलाक में अपराध दर्जपति ने दिया तीन तलाकtriple talaq in marriagenikah triple talaqtriple talaq casetriple talaqcrime registered in triple talaqhusband gave triple talaqउत्तर प्रदेश न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेश न्यूजउत्तर प्रदेश की खबरउत्तर प्रदेश लेटेस्ट न्यूजउत्तर प्रदेश क्राइमउत्तर प्रदेश न्यूज अपडेटउत्तर प्रदेश हिंदी न्यूज टुडेउत्तर प्रदेश हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज उत्तर प्रदेशउत्तर प्रदेश हिंदी खबरउत्तर प्रदेश समाचार लाइवUttar Pradesh News HindiUttar Pradesh NewsUttar Pradesh Latest NewsUttar Pradesh CrimeUttar Pradesh News UpdateUttar Pradesh Hindi News TodayUttar Pradesh HindiNews Hindi News Uttar PradeshUttar Pradesh Hindi KhabarUttar Pradeshदिन की बड़ी ख़बरअपराध खबरजनता से रिश्ता खबरदेशभर की बड़ी खबरताज़ा समाचारआज की बड़ी खबरआज की महत्वपूर्ण खबरहिंदी खबरजनता से रिश्ताबड़ी खबरदेश-दुनिया की खबरराज्यवार खबरहिंदी समाचारआज का समाचारबड़ा समाचारनया समाचारदैनिक समाचारब्रेकिंग न्यूजBIG NEWS OF THE DAYCRIME NEWSLATEST NEWSTODAY'S BIG NEWSTODAY'S IMPORTANT NEWSHINDI NEWSJANATA SE RISHTABIG NEWSCOUNTRY-WORLD NEWSSTATE-WISE NEWSTODAY NEWSNEWS UPDATEDAILY NEWSBREAKING NEWS
Shantanu Roy

Shantanu Roy

    Next Story