भारत

फोन पर पत्नी को दिया तीन तलाक, महिला पहुंची थाने

jantaserishta.com
8 Jun 2022 2:30 PM IST
फोन पर पत्नी को दिया तीन तलाक, महिला पहुंची थाने
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

बांदा: उत्तर प्रदेश के बांदा से एक तीन तलाक का मामला सामने आया है. जहां पर शादी के 7 साल बाद शौहर ने अपनी बीवी को तलाक दे दिया. पीड़िता का आरोप है कि शादी के बाद से ही उसका पति मारपीट करता था. रिश्तेदार भी किसी न किसी बहाने उसे प्रताड़ित करते रहते थे. महिला की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. पीड़िता ने पुलिस को बताया कि इस घटना के बाद से वो बेहद परेशान है.

यह मामला अतर्रा थाना क्षेत्र के एक गांव का बताया जा रहा है. यह रहने वाली महिला ने अपने पति पर तीन तलाक का मामला दर्ज कराया है. पीड़िता का कहना है कि उसके पति ने 2 जून को फोन पर तलाक दिया और कहा कि मैं तुम्हें छोड़ दूंगा पर अपने परिजनों को किसी भी हाल में नहीं छोडूंगा. पीड़ित महिला ने पति सहित अपने ससुराल वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है.
वहीं इस मामले पर SHO अनूप दुबे ने बताया कि एक युवक ने अपनी पत्नी को तीन तलाक दिया है. साथ ही महिला ने अपने ससुराल वालों पर भी प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है. पति के अलावा उसकी मौसी और बहू के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है. आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है. बता दें, कानून बनने के बाद भी तीन तलाक रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story