भारत

तीन तलाक: आरोपी पति पकड़ाया, दहेज मांगा, जानें पूरा मामला

jantaserishta.com
4 Aug 2022 10:34 AM IST
तीन तलाक: आरोपी पति पकड़ाया, दहेज मांगा, जानें पूरा मामला
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

ग्रेटर नोएडा: ग्रेटर नोएडा से एक तीन तलाक का मामला सामने आया है. पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी दहेज मांग रहा था, डिमांड पूरी ना होने की वजह से उसने अपनी पत्नी को तीन तलाक बोलकर घर से निकाल दिया. जिसके बाद महिला के पिता ने ग्रेटर नोएडा पुलिस से मदद की गुहार लगाई और जेवर कोतवाली में मामला दर्ज कराया.

शिकायत मिलने पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. दरअसल गांव नगला शरीफ के रहने वाले तैयब ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी जिसके मुताबिक उनकी बेटी की शादी रमीज राजा नाम के शख्स से हुई थी उन्होंने बताया कुछ दिन तक सब ठीक चल रहा था लेकिन कुछ समय बाद उनकी बेटी को दहेज के लिए परेशान किया जाने लगा दहेज की मांग वह अपनी गरीबी के चलते पूरी नहीं कर पा रहे थे. जिसके चलते उनकी बेटी के साथ मारपीट करना शुरू कर दी गई.
महिला के पति रमीज राजा ने दहेज की मांग ना पूरी होने पर एक दिन लड़की को तीन बार तलाक बोला और युवती को मारपीट कर घर से बाहर निकाल दिया. पुलिस ने इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. आरोपी मूल रूप से हरियाणा के फरीदाबाद का रहने वाला है रिपोर्ट में ससुराल के कई लोगों का नाम भी लिखवाया गया है जिनकी तलाश की जा रही है.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story