भारत
ट्रिपल मर्डर: एक ही परिवार के तीन लोगों की बरेहमी से हत्या, पड़ोसी गिरफ्तार
jantaserishta.com
5 Aug 2026 11:12 AM IST

x
कुल्हाड़ी से हत्या.
बोकारो: झारखंड के बोकारो जिले के नावाडीह थाना क्षेत्र के कुकुरलीलवा गांव में बुधवार सुबह एक ही परिवार के तीन लोगों की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी गई। मृतकों की पहचान जानकी महतो, उनकी पत्नी और उनकी बहू के रूप में हुई है।
पुलिस ने हत्या के आरोप में पड़ोसी राजू सिंह को गिरफ्तार किया है। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई और बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर जुट गए। वारदात सुबह करीब आठ बजे हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आरोपी ने सबसे पहले वृद्ध महिला पर कुल्हाड़ी से हमला किया। उन्हें बचाने पहुंचे उनके पति जानकी महतो पर भी उसने ताबड़तोड़ वार किए। इसके बाद बहू पर भी धारदार हथियार से हमला कर दिया। तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। कुल्हाड़ी लेकर दौड़ रहे राजू सिंह को देखकर लोग दहशत में आ गए। कोई उसे रोकने की हिम्मत नहीं जुटा पाया।
वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में ले लिया। तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गिरफ्तार किए गए आरोपी से पूछताछ जारी है। पुलिस के मुताबिक, हत्या के पीछे की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है। स्थानीय लोगों का दावा है कि आरोपी का व्यवहार लंबे समय से असामान्य था। आरोप है कि उसने कुछ दिन पहले अपनी पत्नी के साथ भी मारपीट की थी, जिसके बाद उसका इलाज चल रहा है। घटना के बाद गांव और आसपास के इलाके में तनाव का माहौल है।
इस बीच, विधायक जयराम महतो ने घटना पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए दोषी के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने पीड़ित परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि मामले की निष्पक्ष और त्वरित जांच कर दोषी को सख्त सजा दिलाई जानी चाहिए।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





