भारत

महज 300 रुपये के लिए ट्रिपल मर्डर, पेचकस से तीन लोगों की हत्या

jantaserishta.com
7 Oct 2026 8:03 AM IST
महज 300 रुपये के लिए ट्रिपल मर्डर, पेचकस से तीन लोगों की हत्या
x
जानें पूरा मामला.
देहरादून: उत्तराखंड के देहरादून में ट्रिपल मर्डर की एक ऐसी वारदात सामने आई है, जिसकी वजह जानकर हर कोई हैरान है. दरअसल, मामला महज 300 रुपये के लेन-देन से शुरू हुआ था. विवाद बढ़ा तो आरोपी प्लंबर ने कथित तौर पर पेचकस से बुजुर्ग दंपति पर हमला कर दिया. बीच-बचाव करने पहुंची नौकरानी भी उसकी हिंसा का शिकार हो गई. तीनों की मौत हो गई.
यह वारदात रायपुर थाना क्षेत्र की विष्णुलोक कॉलोनी की है. पुलिस ने मामले में आरोपी राजकुमार को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस जांच में पता चला कि वह करीब दो साल से बुजुर्ग दंपति के घर प्लंबिंग का काम करता था.
पुलिस ने बताया कि मंगलवार को राजकुमार बुजुर्ग दंपति के घर काम करने गया था. काम पूरा होने के बाद पैसों को लेकर उसका केएस कपूर और उनकी पत्नी रजनी कपूर से विवाद हो गया. मामला करीब 300 रुपये के लेन-देन का था.
पहले दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हुई. इसके बाद विवाद बढ़ गया. आरोप है कि राजकुमार ने पेचकस उठाया और दोनों पर हमला कर दिया. हमले में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए. इसी दौरान घर से चीख-पुकार की आवाज आने लगी. शोर सुनकर पड़ोस में काम करने वाली एक नौकरानी वहां पहुंची. उसने बीच-बचाव करने की कोशिश की. आरोप है कि राजकुमार ने उस पर भी हमला कर दिया.
घटना के दौरान आसपास के लोगों को भी कुछ गड़बड़ होने का पता चला. एक पड़ोसी ने बताया कि उसने बुजुर्ग दंपति के चिल्लाने की आवाज सुनी. वह तुरंत मौके की तरफ दौड़ा. पड़ोसी ने बताया कि वहां एक व्यक्ति नौकरानी पर हमला कर रहा था. उसने शोर मचाया. इसके बाद कॉलोनी के कुछ और लोग भी वहां पहुंच गए. लोगों ने आरोपी को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया. पड़ोसी ने यह भी बताया कि आरोपी के हाथ में एक सोने की चेन थी. पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चेन बरामद की है.
घटना के बाद तीनों घायलों को अस्पताल ले जाया गया. वहां डॉक्टरों ने बुजुर्ग दंपति और नौकरानी को मृत घोषित कर दिया. इसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की. पुलिस ने घटनास्थल से वारदात में इस्तेमाल किया गया पेचकस बरामद किया है. मामले में फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया. टीम ने घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य जुटाए.
पुलिस की जांच में CCTV फुटेज भी सामने आया है. फुटेज में आरोपी को घटना से पहले बुजुर्ग दंपति के घर की तरफ जाते हुए देखा गया है. पुलिस ने परिजनों की शिकायत के आधार पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया है.
आरोपी राजकुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है. अब पुलिस उससे पूछताछ कर रही है. जांच में यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि 300 रुपये के विवाद के बाद वारदात किस तरह हुई. पुलिस घटना से जुड़े दूसरे पहलुओं की भी जांच कर रही है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story