भारत
ट्रिपल मर्डर: बहन और दो भांजी की हत्या, फिर आरोपी ने उठाया ये कदम
jantaserishta.com
17 Jan 2023 5:51 PM IST

x
न्यूज़ क्रेडिट: आजतक
आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.
हमीरपुर: उत्तर प्रदेश के हमीरपुर में एक युवक ने अपनी बहन और दो भांजियों की पत्थर से कुचलकर हत्या कर दी. इसके बाद घर में आग लगा दी. बताया जा रहा है कि आरोपी ने अपनी बहन से शराब के लिए पैसे मांगे थे. जब बहन ने पैसे नहीं दिए तो उसने हत्या कर दी. ट्रपल मर्डर के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.
जानकारी के अनुसार, हमीरपुर के कुरारा थाना क्षेत्र के जलला में 11 जनवरी को दो मासूमों सहित एक महिला की आग से जलकर मौत हो गई थी. इस घटना को लेकर महिला के ससुर ब्रम्हादिन ने जिलाधिकारी और एसपी से शिकायत कर कहा था कि मौतें आग लगने से नहीं हुई हैं, बल्कि तीनों की हत्या कर आग लगाई गई है.
हत्या का आरोप मृतक महिला के भाई रामप्रकाश पर लगाया गया था. वहीं पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी आग लगने से पहले ही मौत की पुष्टि हुई थी. इसके बाद भी पुलिस इसे तिहरा हत्याकांड मानने को तैयार नहीं थी, लेकिन जब पुलिस ने आरोपी भाई को गिरफ्तार कर पूछताछ की तो मामला खुल गया.
हमीरपुर के एसपी शुभम पटेल ने बताया कि भाई ने ही शराब के लिए पैसे न मिलने पर अपनी बहन और दो भांजियों की हत्या की थी. पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बताया गया था कि तीनों की मौत आग लगने से पहले हो चुकी थी. महिला के पति राजू पाल ने अपने साले के खिलाफ शिकायत की थी.
इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ की तो पता चला की शराब के लिए पैसे न मिलने पर भाई ने सिलबट्टे से कुचलकर बहन व मासूम भांजियों की हत्या की थी. इसके बाद घर में आग लगाकर बाहर से ताला बंद कर दिया था. फिलहाल पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





