भारत

ट्रिपल मर्डर: पत्नी और 2 बेटियों को मार डाला, जानें पति ने क्यों किया ऐसा...

jantaserishta.com
8 Jun 2022 12:07 PM IST
ट्रिपल मर्डर: पत्नी और 2 बेटियों को मार डाला, जानें पति ने क्यों किया ऐसा...
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

पुलिस ने महज 24 घंटे के अंदर ही आरोपी को जंगल से गिरफ्तार किया.

उदयपुर: राजस्थान के उदयपुर में एक शख्स ने पत्नी और दो बेटियों की हत्या कर दी. पुलिस ने महज 24 घंटे के अंदर ही आरोपी को जंगल से गिरफ्तार किया. आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसे अपनी पत्नी के चरित्र पर शक था. जिसके चलते शराब के नशे में उसने पत्थर मारकर पत्नी और दोनों बच्चियों की हत्या कर दी.

इस घटना की जानकारी लाेगों को सुबह लगी, जब किसी काम से पोपट के घर उनके पड़ोसी पहुंचे. जहां उन्होंने पोपट की पत्नी काली देवी (25), उसकी दोनों बेटियां 7 साल की सुमित्री और 4 साल की बाया कुमारी का शव देखे. ग्रामीणों ने तुरंत ही इसकी सूचना पुलिस को दी.
मौके पर पहुंचकर पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा आरोपी की तलाश शुरू की. हत्या के 24 घंटे के अंदर मुखबिर की सूचना के आधार पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. थानाधिकारी अधिकारी पवन सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चला कि आरोपी और उसकी पत्नी के बीच आए दिन विवाद होता रहता था. आरोपी अपनी पत्नी के चरित्र पर शक करता था. पुलिस ने बताया कि आरोपी ने रात में सोते समय इस वारदात को अंजाम दिया था.
पुलिस ने बताया कि चीखपुकार मचने के बाद आरोपी का सात साल का बेटा उठा और अपने दुधमुंहे मासूम भाई को कंधे पर उठाकर अंधेरे में जंगल की तरफ भागा और अपनी और भाई की जान बचाई. इसके बाद उसने पड़ोस में रहने वाले नाना को इसकी जानकारी दी.
पत्नी और दोनों बेटियों की हत्या के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया. पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए स्थानीय अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है. मृतक महिला के पिता की तहरीर पर मामला दर्ज किया गया. इस घटना के बाद इलाके में मातम पसर गया है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story