भारत

रायपुर में ट्रिपल मर्डर, पत्नी और बच्चों पर चाकू से हमला

jantaserishta.com
27 Sept 2026 8:37 AM IST
रायपुर में ट्रिपल मर्डर, पत्नी और बच्चों पर चाकू से हमला
x
रायपुर: राजधानी रायपुर के माना थाना क्षेत्र के डूमरतराई स्थित साहू पारा में रविवार सुबह ट्रिपल मर्डर की वारदात से सनसनी फैल गई। एक व्यक्ति ने कथित रूप से अपनी पत्नी और दो बच्चों पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में तीनों की मौत हो गई। वारदात के बाद आरोपी ने खुद पर भी चाकू से वार कर लिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मृतकों की पहचान खिलेश्वरी साहू, आशीष साहू (10) और ज्ञान साहू (8) के रूप में हुई है। वहीं आरोपी पति भुनेश्वर साहू गंभीर रूप से घायल है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, डूमरतराई के साहू पारा में परिवार रहता था। रविवार सुबह घर के भीतर किसी बात को लेकर विवाद होने की जानकारी सामने आई है। इसी दौरान भुनेश्वर साहू ने पत्नी और दोनों बच्चों पर चाकू से हमला कर दिया। गंभीर चोट लगने से तीनों की मौके पर ही मौत हो गई।
पत्नी और दोनों बच्चों पर हमला करने के बाद भुनेश्वर साहू ने खुद को भी चाकू मार लिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
इधर घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर घटना स्थल पहुंच गई। पुलिस तीनों के शव को कब्जे में ले ली है और पोस्टमार्टम के लिए भेज दी है। हालांकि आरोपी ने किस वजह से इस वारदात को अंजाम दिया। इस बात की जानकारी सामने नहीं आई है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story