भारत

ट्रिपल मर्डर: देवर ने भाभी और दो भतीजियों को मौत के घाट उतारा, पूरा इलाका सन्न

jantaserishta.com
5 May 2024 10:23 AM IST
ट्रिपल मर्डर: देवर ने भाभी और दो भतीजियों को मौत के घाट उतारा, पूरा इलाका सन्न
x
शव को बोरी में भरकर तालाब में फेंक दिए थे।
रीवा: मध्य प्रदेश में रीवा जिले के गोविंदगढ़ थाना क्षेत्र में सनसनीखेज ट्रिपल मर्डर का एक दिलदहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक देवर ने अपनी भाभी और दो सगी भतीजियों को मौत के घाट उतार दिया। आरोपी ने हत्या के बाद भतीजियों के शव को बोरी में भरकर तालाब में फेंक दिए थे। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस अधीक्षक सहित पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और एसडीआरएफ और स्थानीय गोताखोरों की मदद से तालाब में बच्चियों के शवों की तलाश शुरू कर दी। पुलिस ने आरोपी देवर को गिरफ्तार कर लिया है। उससे इस घटना की वजह के बारे में पूछताछ की जा रही है। हालांकि अभी घटना के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है।
रीवा जिले के गोविंदगढ़ थाना क्षेत्र के ईदगाह के पास वार्ड नंबर-3 में हुए इस ट्रिपल मर्डर से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। आरोपी ने निर्मम तरीके से अपनी भाभी और दो मासूम भतीजियों को मौत के घाट उतार दिया। मृतकों की पहचान हसीना खान और उसकी दो बेटियों आलिया (2 साल) और अनाबिया (3 साल) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है की मृतका के देवर शाहबाज खान ने ही इस पूरी घटना को अंजाम दिया गया है। मृतक महिला का पति विशाखापट्टनम में मजदूरी का काम करता है और वहीं रहता है।
हसीना अपने ससुराल वालों के साथ गोविंदगढ़ में रहती थी और उसका देवर भी वहीं रहता है। परिवार के सभी लोग गुढ़ में एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए गए हुए थे। घर में हसीना खान और उसकी दो मासूम बेटियां ही रह गई थीं। इसका फायदा उठाकर आरोपी शाहबाज ने शनिवार रात करीब 7:30 बजे के बीच घर में अपनी भाभी के ऊपर लोहे की रॉड से हमला करने के बाद चाकू से वारकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद उसने दोनों भतीजियों को भी दर्दनाक तरीके से मौत के घाट उतार दिया। शाहबाज ने भाभी हसीना का शव घर में ही छोड़ दिया, जबकि दोनों भतीजियों के शव बोरी में भरकर तालाब में फेंक दिए।
इस ट्रिपल मर्डर की घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक विवेक सिंह भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने घर से महिला का शव बरामद कर लिया है, जबकि एसडीआरएफ और स्थानीय गोताखोरों की मदद से तालाब में दोनों बच्चियों के शवों की तलाश की जा रही है। अभी उनका कुछ पता नहीं चला है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ कर रही है। हालांकि इस घटना के पीछे की वजह क्या है और आरोपी ने क्यों इतनी बड़ी घटना को अंजाम दिया अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story