भारत

ट्रिपल मर्डर ब्रेकिंग: CNG पंप पर सुबह-सुबह मिली तीन लाशें, इलाके में दहशत

jantaserishta.com
28 Feb 2022 8:04 AM IST
ट्रिपल मर्डर ब्रेकिंग: CNG पंप पर सुबह-सुबह मिली तीन लाशें, इलाके में दहशत
x
ये तीनों CNG पंप के ही कर्मचारी थे.

गुरुग्राम: राजधानी दिल्ली से सटे गुरुग्राम के एक सीएनजी स्टेशन पर तीन युवकों की हत्या से हड़कंप मच गया है. वारदात रविवार रात 3 बजे की बताई जा रही है. नेशनल हाइवे से सटे सेक्टर 31 के सीएनजी पंप पर अज्ञात बदमाशों ने तीन युवकों की चाकू गोदकर हत्या कर दी. हत्या के बाद बदमाश फरार हो गए. मृतकों की पहचान पुष्पेंद्र,भूपिंदर और नरेश के तौर पर हुई है. तीनों युवक उत्तर प्रदेश के रहने वाले थे.

पुलिस ने तीनों के शवों को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस अधिकारियों ने बताया, हमें सुबह 3 बजे सूचना मिली थी कि सीएनजी पंप पर 1 युवक का शव पड़ा हुआ है. जिसके बाद हम मौके पर पहुंचे और आसपास छानबीन की तो 3 शव मिले. शुरुआती तफ्तीश में यह भी सामने आया कि तीनों युवकों का धारदार हथियार से बेरहमी से कत्ल किया गया है. हर किसी के शव पर दर्जनों वार किए गए थे.
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि बदमाशों ने पहले सीएनजी पंप की लाइट को बंद किया और फिर तीनों युवकों की हत्या कर फरार हो गए. उन्होंने कहा कि तीन युवकों में से एक पंप पर काम करने वाला मैनेजर है. फिलहाल शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया और तफ्तीश शुरू कर दी गई है.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story