भारत
तीन लोगों की हत्या, आंगन में दफनाए गए शव बरामद, दो गिरफ्तार
jantaserishta.com
28 Aug 2026 3:20 PM IST

x
खुलासा वारदात के सात दिनों बाद हुआ है.
चाईबासा: झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले में जमीन विवाद को लेकर एक ही परिवार के तीन सदस्यों की धारदार हथियार से हत्या कर शवों को घर के आंगन में दफना दिया गया। इसका खुलासा वारदात के सात दिनों बाद हुआ है।
मृतकों में पति-पत्नी और उनका 12 वर्षीय बेटा शामिल है। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनकी निशानदेही पर तीनों शव और हत्या में प्रयुक्त खून लगी कुल्हाड़ी बरामद की गई है।
घटना टोंटो थाना क्षेत्र के केंजरा टोला तारोबबुरू गांव की है। पुलिस के अनुसार, वारदात 21 अगस्त को हुई थी, जबकि इसकी जानकारी पुलिस को सात दिनों बाद तब मिली, जब रगमिया दोरायबुरू नामक शख्स ने इसकी शिकायत थाने में की। शिकायत में बताया गया था कि जमीन विवाद के चलते उसके परिवार के राजिन दोरायबुरू (40), उनकी पत्नी जानो दोरायबुरू (38) और उनके 12 वर्षीय बेटे काण्डे दोरायबुरू की हत्या कर शवों को छिपा दिया गया है।
पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जगन्नाथपुर एसडीपीओ के नेतृत्व में छापेमारी दल का गठन किया गया। टीम ने कार्रवाई करते हुए केंजरा टोला तारोबबुरू से बोंज दोरायबुरू (19) और मुचिया दोरायबुरू (20) को गिरफ्तार किया। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की। उनकी निशानदेही पर गुरुवार को घर के आंगन से तीनों शव बरामद किए गए।
एसडीपीओ रफाएल मुर्मू ने शुक्रवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि घटनास्थल से हत्या में इस्तेमाल खून लगी कुल्हाड़ी भी बरामद की गई है। प्रारंभिक जांच में पुलिस हत्या के पीछे जमीन विवाद को मुख्य कारण मान रही है। हालांकि, जांच के दौरान एक अन्य पहलू भी सामने आया है।
पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले में गिरफ्तार दोनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस हत्या के कारणों, घटना में अन्य लोगों की संलिप्तता और वारदात की पूरी परिस्थितियों की जांच कर रही है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





