भारत

हरियाणा में 'ट्रिपल इंजन' की सरकार बनेगी : मोहन लाल बड़ौली

jantaserishta.com
25 Feb 2025 5:03 PM IST
हरियाणा में ट्रिपल इंजन की सरकार बनेगी : मोहन लाल बड़ौली
x
पानीपत: हरियाणा भाजपा के अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली राज्य में होने वाले निकाय चुनावों के सिलसिले में मंगलवार को पानीपत पहुंचे, जहां उन्होंने दावा किया कि प्रदेश में 'ट्रिपल इंजन की सरकार' बनने वाली है। उन्होंने कहा कि राज्य की जनता विपक्ष के घोटालों को नहीं भूली है और आने वाले निगम चुनाव में कमल खिलाकर जवाब देगी।
भाजपा की मेयर उम्मीदवार कोमल सैनी के नामांकन के अवसर पर पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि पूरे हरियाणा में चुनावी माहौल है और जनता ने फिर से भाजपा को जिताने का मन बना लिया है। उन्होंने दावा किया कि प्रदेश की सभी नगरपालिकाओं और नगर निगमों में भाजपा की जीत होगी। बड़ौली ने कहा कि रोहतक में पार्टी ने सभी लोगों की राय लेकर घोषणापत्र तैयार किया है, जिसमें भ्रष्टाचार खत्म करने का संकल्प लिया गया है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि निगम में प्रॉपर्टी आईडी और फैमिली आईडी से जुड़े भ्रष्टाचार को 100 फीसदी खत्म किया जाएगा।
पानीपत नगर निगम में अब तक कांग्रेस की सूची जारी नहीं हुई है, जबकि नामांकन भरने के लिए मात्र एक दिन शेष रह गया है। इस स्थिति को देखते हुए भाजपा में उत्साह का माहौल है। बड़ौली ने कहा कि जनता विपक्ष की नीतियों से तंग आ चुकी है और इस बार निकाय चुनाव में भाजपा को भारी समर्थन मिलेगा।
प्रदेश अध्यक्ष ने टिकट न मिलने से नाराज होकर निर्दलीय चुनाव लड़ रहे पार्टी के कार्यकर्ताओं के बारे में पूछे जाने पर कहा कि जल्द ही सभी नाराज कार्यकर्ताओं को मना लिया जाएगा, क्योंकि शादी और चुनाव में अपनों को मनाने का दौर चलता है।
भाजपा के वरिष्ठ नेता लोकेश नागरू की अब तक किसी चुनावी रैली में सक्रिय भागीदारी न होने के बारे में बड़ौली ने कहा कि जल्द ही लोकेश नागरू भी चुनावी माहौल में नजर आएंगे। प्रदेश में भाजपा पूरी मजबूती के साथ चुनाव लड़ रही है और पार्टी को जीत का पूरा भरोसा है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story