भारत
नेता की गोली मारकर हत्या, नजदीक से सात गोलियां चलाई, इलाके में तनाव
jantaserishta.com
16 Oct 2024 1:45 PM IST

x
शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.
कोलकाता: पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले के बहरामपुर में एक स्थानीय तृणमूल कांग्रेस नेता की गोली मारकर हत्या के बाद तनाव फैल गया है। पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान प्रदीप दत्ता के रूप में हुई है। जानकारी अनुसार दत्ता जब सुबह की सैर पर निकले थे, तभी अज्ञात हमलावरों ने उन पर गोलियां चलाई।
जिला पुलिस अधिकारी ने बताया, "हमलावरों ने दत्ता पर नजदीक से सात गोलियां चलाई।" बताया जा रहा है कि गोली चलने की आवाज सुनकर स्थानीय लोग अपने घर से बाहर निकले और देखा कि दत्ता का शरीर खून से लथपथ था। उन्हें नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन वहां पहुंचने पर उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।
बहरामपुर पुलिस स्टेशन से बड़ी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंचा है। वहीं पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है और हत्या के पीछे का कारण जानने की कोशिश कर रही है। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
वहीं हमलावरों की पहचान के लिए सीसीटीवी कैमरे की फुटेज की जांच की जा रही है। जिला पुलिस अधिकारी ने बताया, "हम घटना के बारे में अधिक जानकारी हासिल करने के लिए स्थानीय लोगों से पूछताछ भी कर रहे हैं।" इस बीच, मुर्शिदाबाद जिले के डोमकल में एक अलग घटना में बुधवार सुबह देसी बम विस्फोट में एक व्यक्ति की मौत हो गई। विस्फोट इतना जोरदार था कि मृतक का शरीर टुकड़ों में बिखर गया। मृतक की पहचान मोमिन मंडल के रूप में हुई है।
पुलिस ने शव के टुकड़ों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। जिला पुलिस सूत्रों ने बताया कि विस्फोट संभवत: उस समय हुआ जब मृतक देसी बम बनाने का काम कर रहा था। पुलिस सूत्रों ने बताया कि मृतक के परिजनों ने उसके आपराधिक इतिहास को स्वीकार किया है। उन्होंने यह भी स्वीकार किया है कि मृतक को समय-समय पर देसी बम बनाने के लिए काम पर रखा जाता था।
Tagsपश्चिम बंगालमुर्शिदाबादतृणमूल कांग्रेस नेताहत्याWest BengalMurshidabadTrinamool Congress leadermurder
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





