भारत
तृणमूल कांग्रेस ने गोवा विधानसभा में अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षण की मांग की
jantaserishta.com
28 April 2023 5:03 PM IST

x
पणजी (आईएएनएस)| तृणमूल कांग्रेस ने गोवा विधानसभा में अनुसूचित जनजाति समुदाय के लिए आरक्षण की मांग की है। पणजी में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए तृणमूल कांग्रेस के संयोजक सैमिल वोल्वोइकर ने कहा कि उनकी पार्टी इस मुद्दे पर एसटी समुदाय के साथ मजबूती से खड़ी रहेगी। आगे कहा कि भविष्य में अगर वे (समुदाय के सदस्य) विरोध प्रदर्शन करते हैं, तो भी हम अपना समर्थन देंगे।
इस अवसर पर एसटी नेता कांता गावडे और मारियानो रोड्रिग्स उपस्थित थे। वोल्वोइकर ने कहा कि पिछले कई सालों से यह मुद्दा लंबित है। सरकार को इस पर ध्यान देना चाहिए और उन्हें उनका अधिकार देना चाहिए था। आरक्षण प्राप्त करना एसटी समुदाय का संवैधानिक अधिकार है।
कांता गावडे अफसोस जताया कि यह विडंबना है कि 'आदिवासी समाज' को उनके संवैधानिक अधिकार से वंचित किया गया है। एसटी समुदाय ने कई बार विभिन्न मंचों के माध्यम से इसकी मांग की है, लेकिन उसे केवल अन्याय का सामना करना पड़ा है।
उन्होंने कहा कि पिछले दो दशक से गोवा के एसटी समुदाय विधानसभा में आरक्षण की मांग कर रहे हैं, लेकिन उन्हें संवैधानिक अधिकार नहीं दिया गया है। कांता गावडे ने कहा कि एसटी समुदाय ने राज्य के लिए बहुत योगदान दिया है, इसलिए उन्हें उनका अधिकार दिया जाना चाहिए।
उन्होंने कहा कि एसटी समुदाय ने मांग पूरी नहीं होने पर लोकसभा चुनाव का बहिष्कार करने की चेतावनी दी है। एसटी समुदाय सरकार को यह एहसास कराना चाहता है कि चूंकि उन्हें उनका अधिकार नहीं दिया गया है, इसलिए वे चुनावों का बहिष्कार करेंगे।
उन्होंने कहा, मैं राज्य और केंद्र सरकार से इस दिशा में काम करने और एसटी समुदाय को आरक्षण प्रदान करने की अपील करता हूं।
Tagsतृणमूल कांग्रेसगोवा विधानसभाअनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षणगोवागोवा न्यूज़Trinamool CongressGoa Legislative AssemblyReservation for Scheduled TribesGoaGoa News
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





