भारत

युवती को जान से मारने की कोशिश, मरा समझकर गन्ने के खेत में फेंका

jantaserishta.com
16 Aug 2023 9:50 AM IST
युवती को जान से मारने की कोशिश, मरा समझकर गन्ने के खेत में फेंका
x
प्रेमी समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया।
बिजनौर: यूपी के बिजनौर में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई, जहां 25 वर्षीय युवती को जान से मारने के प्रयास में प्रेमी समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान तेजराम, गजराम और रावेन्द्र के रूप में हुई। बिजनौर कोतवाली शहर थाना प्रभारी जीत कुमार ने बताया कि 10 अगस्त को सालमाबाद गांव में 25 वर्षीय युवती के अचेत अवस्था में मिलने की सूचना मिली थी।
सूचना पर पुलिस पहुंची और युवती को इलाज के जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद मेरठ रेफर कर दिया। पीड़िता की मां की शिकायत पर प्राथमिक दर्ज कराई गई थी। जिसमें तेजराम, गजराम और रावेन्द्र को नामजद किया गया था। जांच में पता चला कि तेजराम और पीड़िता के बीच प्रेम संबंध थे। तेजराम पीड़िता को तीन-चार साल से शादी का झांसा देकर संबंध बना रहा था। इसी दौरान पीड़िता पांच माह की गर्भवती हो गई।
इस बात को लेकर तेजराम ने अपने भाई गजराम और रावेन्द्र से चर्चा की। योजना के तहत 10 अगस्त को पीड़िता को घर से बुलाकर तीनों आरोपियों ने उसका गला घोंटकर मारने का प्रयास किया। जब वह अचेत होकर जमीन पर गिर गई तो मरा समझकर गन्ने के खेत में फेंक दिया और फरार हो गए।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story