भारत

आंख के अंदर तिरंगा बना दिखा, तस्वीर वायरल

jantaserishta.com
10 Aug 2022 2:31 PM IST
आंख के अंदर तिरंगा बना दिखा, तस्वीर वायरल
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

देखें।

नई दिल्ली: देश में इन दिनों आजादी के जश्न का माहौल है, हर जगह आजादी के 75वें वर्ष को मनाने के लिए लोगों में जबर्दस्‍त उत्साह देखने को मिल रहा है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हर घर तिरंगा आह्वान के बाद लोग खुद को अनोखे तरीकों से इस अभियान से खुद को जोड़ रहे हैं. तमिलनाडु के कोयंबटूर में एक शख्स ने अपनी आंख के अंदर तिरंगा बना लिया. सोशल मीडिया पर शख्स की तस्वीर वायरल हो रही है.

राजा नाम के इस शख्स ने आंख में तिरंगा बनाने के लिए मिनिएचर आर्टिस्ट की मदद ली. आर्टिस्ट ने अंडे के अंदर के पतले शेल पर तिरंगा बनाया और फिर शख्स की आंख के अंदर चिपका दिया. इस पूरा करने में कई घंटों का समय लगा.
वीडियो सोशल मीडिया पर भी इसी चेतावनी के साथ शेयर किया गया. साथ ही राजा ने कहा कि इस तरह के चीजें ट्राय न करें. इससे आंखों में एलर्जी, खुजली और इन्फेक्शन हो सकता है.
राजा ने बताया कि उन्हें राष्ट्रीय ध्वज आंख के अंदर इसलिए बनवाया. जिससे वो आमजन यह जागरूकता फैलाएं कि हमारा राष्ट्र ध्वज कितना महत्वपूर्ण है. इसे अपनी आखों की तरफ से सुरक्षित रखने की जरूरत है.




jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story