भारत

पानी के भीतर फहराया गया तिरंगा, देखें वीडियो

HARRY
14 Aug 2022 5:42 PM GMT
पानी के भीतर फहराया गया तिरंगा, देखें वीडियो
x
पढ़े पूरी खबर

नई दिल्ली: स्वतंत्रता दिवस की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर कहीं पानी के भीतर तिरंगा फहराया गया तो कहीं बड़े-बड़े झंडों के साथ लोग सड़कों पर उतर कर अपनी खुशी का इजहार करते हुए नजर आए। इसी क्रम में रविवार को अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में भारत तटरक्षक बल की ओर से पानी के भीतर राष्ट्रीय ध्वज को फहराया गया। पानी की भीतर तिरंगे को फहराते हुए एक वीडियो भी सामने आया है।



देश के अलग-अलग हिस्सों में लोगों ने तिरंगा यात्रा निकाला। पश्चिम बंगाल में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने हर घर तिरंगा अभियान के तहत एक्साइड मोरे से भवानीपुर तक 260 फीट लंबा तिरंगा लेकर यात्रा निकाला। इस दौरान भारत मात की जय के नारे भी लगाए गए। इसके अलावा ब्रह्मोस एयरोस्पेस के अधिकारियों ने मास्को, रूस में चल रही सैन्य प्रदर्शनी में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। ब्रह्मोस एयरोस्पेस शो में भाग ले रहा है और वहां सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल का प्रदर्शन किया जा रहा है।
देश के अलग-अलग राज्यों के जिलों और कस्बों में हर घर तिरंगा अभियान धूम मचाया हुआ है। पिछले कई दिनों से अलग-अलग ग्रुप के जरिए तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है। इसमें स्कूली छात्र के अलावा अलग-अलस संस्था के लोग शामिल हो रहे हैं। पुलिस की ओर से शहरों में तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को कहा कि वह 'हर घर तिरंगा' मुहिम को मिली शानदार प्रतिक्रिया से बेहद खुश और गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस मुहिम में विभिन्न क्षेत्रों के लोगों को रिकॉर्ड भागीदारी करते देखा जा रहा है। मोदी ने ट्वीट किया, 'हर घर तिरंगा' मुहिम को मिली शानदार प्रतिक्रिया से अत्यंत खुश और गौरवान्वित हूं। हम जीवन के हर क्षेत्र के लोगों की रिकॉर्ड भागीदारी देख रहे हैं। यह आजादी का अमृत महोत्सव मनाने का बेहतरीन तरीका है।' प्रधानमंत्री ने लोगों से राष्ट्रीय तिरंगे के साथ अपनी तस्वीरें साझा करने का आग्रह किया।
दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) ने 'हर घर तिरंगा' अभियान के तहत शनिवार को अपने 23 स्टेशनों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराये। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। डीएमआरसी प्रमुख विकास कुमार ने आम आदमी, यात्रियों और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों तथा केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) कर्मियों की मौजूदगी में आईएनए मेट्रो स्टेशन पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया।
Next Story