
Republic Day 2022: देश आज अपना 73वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। कुछ ही घंटों में राजपथ पर परेड की शुरुआत होगी। लेकिन यह रिपब्लिक डे देश के लिए खास है क्योंकि ऐसी बहुत सी चीजें आप देखेंगे, जो पहली बार होंगी। कोरोना संक्रमण के बीच मनाए जा रहे गणतंत्र दिवस के आयोजन में उन लोगों को ही एंट्री मिलेगी, जिन्हें दोनों टीके लगे हों। इसके अलावा कोरोना नियमों का पालन करना जरूरी होगा। कार्यक्रम की शुरुआत पीएम नरेंद्र मोदी के नेशनल वॉर मेमोरियल पहुंचकर शहीदों को श्रद्धांजलि देने के साथ होगी। इसके बाद 21 तोपों की सलामी के साथ तिरंगा फहराया जाएगा। परेड की शुरुआत राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की ओर से सलामी लिए जाने से शुरू होगी। इसके बाद गैलेंट्री अवॉर्ड्स प्रदान किए जाएंगे। इस साल सरकार ने एक सप्ताह तक गणतंत्र दिवस उत्सव मनाने का फैसला लिया है, जिसकी शुरुआत 23 जनवरी से हुई थी। इस दिन पीएम नरेंद्र मोदी ने महान क्रांतिकारी सुभाष चंद्र बोस की होलोग्राम प्रतिमा का अनावरण इंडिया गेट पर किया था। आ
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





