
न्यूज़ क्रेडिट: हिंदुस्तान
चंडीगढ़: खालिस्तानी झंडा फहराने वाले को ईनाम देने की घोषणा कर चुके गुरपतवंत पन्नू के घर पर कांग्रेस नेता ने भारतीय तिरंगा फहरा दिया। प्रतिबंधित समूह सिख फॉर जस्टिस (एसएफजे) के नेता गुरपतवंत सिंह पन्नू के चंडीगढ़ स्थित आवास पर गुरुवार को राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया गया। दरअसल पन्नू ने इससे पहले सभी प्रमुख स्थानों पर खालिस्तानी झंडा फहराने वाले को नकद इनाम देने की घोषणा की थी। उनकी इस घोषणा के बाद से ही लोगों में गुस्सा था। अब लोगों ने 75वें स्वतंत्रता दिवस समारोह से पहले ही पन्नू के आवास पर तिरंगा फहरा दिया। उनके आवास के बाहर कई लोगों को भारतीय झंडा लहराते हुए भी देखा गया।
जो कहाँ वो किया, जो कहेंगे वो करेंगे
— Gursimran Singh Mand (AICC) (@gursimranmand) August 11, 2022
अंतर्राष्ट्रीय एंटी खालिस्तानी आतंकवादी फ्रंट का राष्ट्रीय अध्यक्ष होने के नाते आज चंडीगढ़ सैक्टर 15-C में स्थित #SikhsForJustice के आतंकी #GurpatwantSinghPannun के घर तिरंगा झंडा लगाया और उसका अहंकार तोड़ा. ਤੇਰੀ ਹਿੱਕ ਤੇ ਝੰਡਾ ਲਾ ਚਲੇ ਹਾਂ.... pic.twitter.com/MUI3Utuisv
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





