भारत
नीट यूजी परीक्षा में त्रिची के अश्विन कार्तिक ने किया कमाल, जिला टॉपर ने बताए सफलता के सूत्र
jantaserishta.com
15 Jun 2025 3:00 PM IST

x
त्रिची: राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) यूजी में अखिल भारतीय स्तर पर 775वीं रैंक हासिल करने वाले अश्विन कार्तिक ने कहा कि उन्होंने नीट की तैयारी 11वीं कक्षा से ही शुरू कर दी थी। प्रभावी ढंग से तैयारी करने के लिए उन्होंने छात्रों को प्रत्येक पैराग्राफ को पढ़ने और प्रत्येक विषय में महत्वपूर्ण बिंदुओं को चिह्नित करने की सलाह दी है।
स्नातक चिकित्सा पाठ्यक्रमों के लिए राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी की ओर से आयोजित की गई थी। इस वर्ष, त्रिची के 7,560 छात्रों ने 15 केंद्रों पर परीक्षा दी। परिणाम शनिवार को घोषित किए गए। तमिलनाडु में त्रिची जिले के कमला निकेतन स्कूल के छात्र अश्विन कार्तिक ने 720 में से 601 अंक प्राप्त कर जिले में शीर्ष स्थान प्राप्त किया है। उन्होंने अखिल भारतीय स्तर पर भी 775वीं रैंक हासिल की है।
छात्र अश्विन कार्तिक समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत में कहा, "मैंने 11वीं कक्षा में अपनी नीट की तैयारी शुरू की और 12वीं में इसे जारी रखा। मुझे 12वीं कक्षा 11वीं की तुलना में आसान लगी, खासकर भौतिकी में। उन्होंने बताया कि 11वीं कक्षा में रसायन विज्ञान अधिक चुनौतीपूर्ण था। इसके लिए मुझे पाठ्यपुस्तक से मुख्य बिंदुओं को याद करना पड़ता था। परीक्षा के दौरान, शांत और संयमित रहना महत्वपूर्ण है, यह सुनिश्चित करना कि भावनाएं आपकी सोच पर हावी न हों।
उन्होंने कहा कि पेपर की कठिनाई के बावजूद उन प्रश्नों का प्रयास करना आवश्यक है जिन्हें आप अच्छी तरह से जानते हैं, क्योंकि इससे आपके अंक काफी बढ़ सकते हैं।
अपनी तैयारी को लेकर उन्होंने कहा कि प्रभावी ढंग से तैयारी करने के लिए, मैं प्रत्येक पैराग्राफ को पढ़ने और प्रत्येक विषय में महत्वपूर्ण बिंदुओं को चिह्नित करने की सलाह देता हूं। यह रणनीति आपको अच्छे अंक प्राप्त करने में मदद कर सकती है। नीट के लिए लगातार और गहन तैयारी महत्वपूर्ण है। साथी उम्मीदवारों को मेरी सलाह है कि वे आत्मविश्वास बनाए रखें और पहले उन सभी प्रश्नों का प्रयास करें, जिनसे आप परिचित हैं।
उन्होंने बताया कि वह न्यूरोलॉजिस्ट बनना चाहते हैं और एमएमसी या जेआईपीएमईआर जैसे संस्थानों में प्रवेश की योजना बना रहे हैं। उनके पिता शिवा एलंगोवन ने कहा, "मुझे अपने बेटे पर बहुत गर्व है, जिसने त्रिची जिले में सर्वोच्च अंक प्राप्त किए हैं।"
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





