भारत

मदुरै ट्रेन दुर्घटना में जान गंवाने वाले लोगों को दी गई श्रद्धांजलि

Nilmani Pal
27 Aug 2023 1:17 AM GMT
मदुरै ट्रेन दुर्घटना में जान गंवाने वाले लोगों को दी गई श्रद्धांजलि
x

तमिलनाडु। मंत्री पी. मूर्ति, पलानीवेल थियागा राजन और अन्य अधिकारियों ने कल मदुरै ट्रेन आग दुर्घटना में जान गंवाने वाले लोगों को श्रद्धांजलि दी। ट्रेन हादसे में मारे गए 9 लोगों के शव मदुरै सरकारी अस्पताल से चेन्नई और उत्तर प्रदेश ले जाए जा रहे हैं।

कब हुई घटना - रेलवे के मुताबिक, हादसा मदुरै यार्ड पर खड़े कोच में सुबह 5.15 मिनट पर हुआ। 5 बजकर 45 मिनट पर फायर टीम पहुंची और 7 बजकर 15 मिनट पर आग बुझा ली गई। ये प्राइवेट कोच शुक्रवार को नागरकोल जंक्शन पर पुनालूर-मदुरै एक्सप्रेस (16730) में जोड़ा गया था। ट्रेन सुबह 3 बजकर 47 मिनट पर मदुरै रेलवे स्टेशन पहुंची थी। वहां इस कोच को ट्रेन से अलग कर दिया गया।


Next Story