
x
चेन्नई (आईएएनएस)| अन्नाद्रमुक के नेताओं ने पार्टी के अंतरिम महासचिव और तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री एडप्पादी के. पलानीस्वामी (ईपीएस) के नेतृत्व में पूर्व मुख्यमंत्री जे. जयललिता को उनकी छठी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की। अन्नाद्रमुक नेताओं ने मरीना बीच स्थित जया स्मारक पर श्रद्धांजलि अर्पित की। श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए पलानीस्वामी, डी. जयकुमार, के.पी. मुनुस्वामी और अन्य काले कपड़े पहने थे।
अपदस्थ एआईएडीएमके नेता और पूर्व मुख्यमंत्री ओ पन्नीरसेल्वम ने भी पूर्व मुख्यमंत्री को श्रद्धांजलि अर्पित की। उनके साथ उनके विश्वस्त वैथलिंगम भी शामिल थे।
जयललिता की भतीजी जे. दीपा ने पूर्व मुख्यमंत्री के वेदा निलयम के आवास पर श्रद्धांजलि अर्पित की।
गौरतलब है कि जयललिता का चेन्नई के एक निजी अस्पताल में 5 दिसंबर, 2016 को निधन हो गया था।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





