भारत
पूर्व केंद्रीय मंत्री जसवंत सिंह की पुण्यतिथि पर देशभर में श्रद्धांजलि, दिग्गज नेताओं ने किया नमन
jantaserishta.com
27 Sept 2026 8:13 AM IST

x
नई दिल्ली: कुशल कूटनीतिज्ञ और पूर्व केंद्रीय मंत्री जसवंत सिंह जसोल की पुण्यतिथि पर रविवार को देश के राजनेताओं ने उन्हें सादर नमन किया। देश के वित्त, विदेश और रक्षा मंत्रालयों का कुशल नेतृत्व करने वाले जसवंत सिंह को याद करते हुए नेताओं ने राष्ट्र निर्माण में उनके विशिष्ट योगदान को अविस्मरणीय बताया।
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट करते हुए लिखा, "वरिष्ठ राजनेता, पूर्व केंद्रीय वित्त, विदेश एवं रक्षा मंत्री, राजस्थान के गौरव स्व. जसवंत सिंह जी जसोल की पुण्यतिथि पर उन्हें भावपूर्ण नमन। मालाणी के सपूत स्व. जसवंत सिंह का योगदान भारतीय राजनीति और राष्ट्रसेवा के क्षेत्र में सदैव स्मरणीय रहेगा।"
राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने भी उन्हें कोटि-कोटि नमन किया। उन्होंने लिखा, "भारतीय राजनीति के प्रखर हस्ताक्षर, पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता श्रद्धेय जसवंत सिंह जी जसोल की पुण्यतिथि पर उन्हें कोटि-कोटि नमन। रक्षा, वित्त और विदेश मामलों में उनकी असाधारण दूरदर्शिता एवं कूटनीतिक कौशल ने राष्ट्र को वैश्विक पटल पर एक नई पहचान दी। मातृभूमि के गौरव, जनसेवा और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति समर्पित उनका शुचितापूर्ण जीवन हम सभी के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा।"
असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने उन्हें भाजपा के संस्थापक सदस्यों में से एक बताते हुए याद किया। उन्होंने लिखा, "भारतीय राजनीति के दिग्गज नेताओं में से एक और हमारी पार्टी के संस्थापकों में से एक जसवंत सिंह को उनकी पुण्यतिथि पर याद कर रहा हूं। गरीबों के लिए उनके काम और देश की रक्षा-व्यवस्था को मजबूत करने में उनके योगदान को हमेशा याद किया जाएगा।"
वहीं केंद्रीय राज्य मंत्री और अन्य वरिष्ठ नेताओं ने भी उनके व्यक्तित्व को प्रेरणादायी बताया। भाजपा के वरिष्ठ नेता मुख्तार अब्बास नकवी ने लिखा, "भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री जसवंत सिंह की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि।"
केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने लिखा, "भारतीय राजनीति के प्रखर हस्ताक्षर, पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता श्रद्धेय जसवंत सिंह जी जसोल की पुण्यतिथि पर उन्हें कोटि-कोटि नमन! रक्षा, वित्त और विदेश मामलों में उनकी असाधारण दूरदर्शिता एवं कूटनीतिक कौशल ने राष्ट्र को वैश्विक पटल पर एक नई पहचान दी। मातृभूमि के गौरव, जनसेवा और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति समर्पित उनका शुचितापूर्ण जीवन हम सभी के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा।"
जसवंत सिंह राजस्थान के बाड़मेर के जसोल गांव से ताल्लुक रखते थे और उन्हें 'मालाणी का सपूत' कहा जाता है। वे अटल बिहारी वाजपेयी सरकार में देश के सबसे अहम मंत्रालयों का जिम्मा संभाल चुके थे। विदेश नीति में उनके कूटनीतिक कौशल और रक्षा क्षेत्र में उनके सुधारों को आज भी याद किया जाता है। उनकी पुण्यतिथि पर देशभर से उन्हें नमन किया जा रहा है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





