श्री सेवाराम गुप्ता स्वतंत्रता सेनानी को श्रद्धांजलि : मां शक्ति

निशुल्क कानूनी सहायता – "जस्टिस एट डोर स्टेप"*
*दिल्ली लीगल सर्विस अथॉरिटी, शाहदरा* के *जज अंशुल सिंघल* एवं लॉ इंटर्न्स की सहायता से "मां शक्ति" के *जस्टिस एट डोर स्टेप* प्रोजेक्ट के अंतर्गत घर-घर जाकर *निशुल्क कानूनी सहायता* के लिए जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान जरूरतमंद लोगों को *फॉर्म भरवाए गए* ताकि भविष्य में उन्हें *दिल्ली लीगल सर्विस अथॉरिटी* के माध्यम से मुफ्त कानूनी सहायता मिल सके।
स्वतंत्रता सेनानी श्री सेवाराम गुप्ता की पुण्यतिथि पर विशेष कार्यक्रम
इस अवसर पर *अग्रवाल सभा, लक्ष्मी नगर* के अध्यक्ष *चंद्रभान बंसल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष **सुनील जिंदल, कनिष्ठ उपाध्यक्ष **अरविंद गर्ग, महासचिव **देवेंद्र सिंघल, सचिव **पवन बंसल* आदि के सहयोग से ठंड से बचाव के लिए *निशुल्क कंबल वितरित किए गए*।
"मां शक्ति" की दिव्यांग टीम के *विजय, महेश कुमार सोनी, माही, सचिन, अंजलि, हिना* आदि ने कानूनी जागरूकता फैलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
*दिव्यांगों के लिए सहायक उपकरण रजिस्ट्रेशन*
इस कार्यक्रम में दिव्यांगों के लिए सहायक उपकरणों के रजिस्ट्रेशन भी किए गए। इसमें *इंपीरियल ऑटो पार्ट्स, फरीदाबाद* के प्रमोटर एवं डायरेक्टर *श्री जगजीत सिंह, **छतरपुर मंदिर के श्री एन.के. सेठी, **सीए श्री ध्रुव अग्रवाल, **अधिवक्ता राघव नारायण, पल्लवी दुबे Dr जितेंद्र शर्मा, माधव नारायण* एवं *मां शक्ति के उपाध्यक्ष श्री राजीव गुप्ता* का विशेष सहयोग रहा वह हमेशा गरीब और जरूरतमंदों की हेल्प निशुल्क शिक्षा प्रदान करके भी करते रहते हैं। उन्होंने जरूरतमंदों की सहायता एवं कार्यक्रम के संचालन में अहम भूमिका निभाई।
*स्वतंत्रता सेनानी श्री सेवाराम गुप्ता – एक प्रेरणादायक व्यक्तित्व*
*महात्मा गांधी जी के निकट सहयोगी रहे श्री सेवाराम गुप्ता, बिरला हाउस में **प्रबंधक* के रूप में कार्यरत थे। उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम में सक्रिय भूमिका निभाई और कई बार जेल भी गए।
- *गांधीजी के निधन* के बाद, उनकी अंतिम यात्रा में शामिल हुए और श्मशान में *फूल चुनने की परंपरा* में भाग लिया।
- *बिरला हाउस के पास भंगी कॉलोनी* में गांधीजी के साथ स्वच्छता का संदेश फैलाने और उनके साथ भोजन करने का कार्य किया।
- *बिहार में भूकंप राहत कार्यों* में डॉ. राजेंद्र प्रसाद (भूतपूर्व राष्ट्रपति) के साथ मिलकर पुनर्वास कार्य किया।
- *1946 में कांग्रेस अधिवेशन* का संचालन किया।
- *हरिद्वार, कनखल में पाकिस्तान से आए शरणार्थियों के पुनर्वास* के लिए कार्य किया।
- *गांधीजी की समाधि पर विनोबा भावे जी के प्रवचन कार्यक्रम* का आयोजन किया।
*राजनीतिक योगदान*
स्वतंत्रता सेनानी श्री सेवाराम गुप्ता ने राजनीति में भी योगदान दिया। जब *इंदिरा गांधी जी ने "कांग्रेस आई" पार्टी बनाई, तब **पुरानी कांग्रेस* के नेताओं ने "संगठन कांग्रेस" नामक नया संगठन बनाया, जिसमें *अलीगढ़ शहर से श्री सेवाराम गुप्ता उपाध्यक्ष चुने गए*।
*गांधी जी की धरोहर उनके परिवार के पास सुरक्षित*
श्री सेवाराम गुप्ता को बिरला मिल के मालिक *श्री घनश्याम दास गुप्ता* ने गांधी जी की देखभाल के लिए नियुक्त किया था।
- वे *गांधी जी को बकरी का दूध उपलब्ध कराते थे*।
- *गांधी जी द्वारा उपयोग किए गए पलंग और गेहूं पीसने वाली चक्की* उन्हें भेंट स्वरूप मिली, जो आज भी उनके परिवार के पास सुरक्षित है।
- *महात्मा गांधी जी के पुराने फोटोग्राफ एवं अन्य स्मृतियां* भी उनके परिवार के पास संरक्षित हैं।





