भारत
लोक सभा में मुलायम सिंह को दी गई श्रद्धांजलि, सदन की कार्यवाही 12 बजे तक स्थगित
jantaserishta.com
7 Dec 2022 11:45 AM IST

x
नई दिल्ली (आईएएनएस)| संसद के शीतकालीन सत्र के पहले दिन लोक सभा में पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं वर्तमान लोक सभा के सांसद मुलायम सिंह यादव और आठ अन्य पूर्व सांसदों के निधन पर शोक जताते हुए उन्हें मौन रह कर श्रद्धांजलि दी गई। इनके निधन पर शोक जाहिर करते हुए श्रद्धांजलि के रूप में सदन की कार्यवाही को 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया। बुधवार को सुबह 11 बजे लोक सभा की कार्यवाही शुरू होते ही लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सदन को वर्तमान लोक सभा सांसद मुलायम सिंह यादव के साथ-साथ आठ पूर्व सांसदों - जे. सुंदर लाल, देबी घोषाल, रूपचंद पाल, गोविंद चंद्र नस्कर, थान सिंह जाटव, माणिकराव एच. गावित, जयंती पटनायक और जी.कृष्ण के निधन की सूचना देते हुए सदन की तरफ से इनके निधन पर शोक जताया और संतप्त परिवारों के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त की।
पूरे सदन ने खड़े होकर इन नेताओं को श्रद्धाजंलि दी और इसके बाद लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला ने शोक और संवेदनाएं व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि के तौर पर सदन की कार्यवाही को 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





