भारत

श्रद्धांजलि: Google का लोगो सिर्फ ग्रे रंग में दिखा, जानें वजह

jantaserishta.com
11 Sept 2022 10:20 AM IST
श्रद्धांजलि: Google का लोगो सिर्फ ग्रे रंग में दिखा, जानें वजह
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

नई दिल्ली: ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के निधन पर उनके सम्मान में आज, 11 सितंबर को पूरे देश में एक दिन का राजकीय शोक है. भारत में राजकीय शोक के दौरान सभी सरकारी भवनों पर राष्ट्रीय ध्वज को आधा झुकाया गया है.
वहीं, सर्च इंजन गूगल भी क्वीन एलिजाबेथ द्वितीय के निधन पर राजकीय शोक मना रहा है. दिवंगत महारानी के सम्मान में रंगीन गूगल 'बेरंग' हो गया है. गूगल आज, 11 सितंबर को देश में घोषित राजकीय शोक के दिन ग्रे रंग का दिखाई दे रहा है, जो एक मौन श्रद्धांजलि का प्रतीक है.
रंगीन दिखने वाला Google सिंपल और ग्रे दिखाई दे रहा है. गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई (Sundar Pichai) ने भी महारानी एलिजाबेथ द्वितीय को श्रद्धांजलि देते हुए अपनी संवेदनाएं व्यक्त की हैं.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story