भारत

देश के पहले मालिक हैं आदिवासी, गुजरात में बोले राहुल गांधी

Nilmani Pal
21 Nov 2022 12:30 PM GMT
देश के पहले मालिक हैं आदिवासी, गुजरात में बोले राहुल गांधी
x

गुजरात। गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार में सभी राजनीतिक दलों ने एड़ी-चोटी का जोर लगाया हुआ है। इस बीच, कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने राज्य में अपनी पहली चुनावी रैली को संबोधित किया। गांधी ने कहा कि 'भारत जोड़ो यात्रा' के दौरान किसानों, युवाओं और आदिवासियों से मिलने व उनकी समस्याओं को सुनने के बाद उन्हें उनका दर्द महसूस हुआ।



सूरत के महुवा में रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेता ने आदिवासियों को लेकर कहा कि वे देश के पहले मालिक हैं। उन्होंने दावा किया किया कि भाजपा उनके अधिकारों को छीनने का काम कर रही है। गांधी ने कहा, वे आपको वनवासी कहते हैं। वे यह नहीं कहते कि आप पहले देश के मालिक हैं। इसका मतलब आप जंगल में रहते हैं। क्या आपको अंतर दिखाई देता है? इसका मतलब है कि वे नहीं चाहते कि आप शहरों में रहें, वे नहीं चाहते कि आपके बच्चे इंजीनियर, डॉक्टर बनें, विमान उड़ाना सीखें, अंग्रेजी बोलें।

गांधी ने आगे कहा, वे चाहते हैं कि आप जंगल में ही रहें। लेकिन वे यहीं नहीं रुकते। इसके बाद वे आपसे जंगल छीनने लगते हैं। अगर ऐसा ही चलता रहा तो फिर अगले पांच से दस वर्षों में सारे जंगल दो-तीन उद्योगपतियों के हाथ में होंगे और आपके पास रहने के लिए कोई जगह नहीं होगी। आपको शिक्षा, स्वास्थ्य और नौकरी नहीं मिलेगी। उन्होंने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा के दौरान उन्हें किसानों, युवाओं और आदिवासी समुदाय के लोगों की समस्याओं को सुनकर उनका दर्द महसूस हुआ। गुजरात की 182-सदस्यीय विधासभा के लिए दो चरणों में चुनाव होना है। पहले चरण के लिए 1 दिसंबर को मतदान होगा, वहीं दूसरे चरण का मतदान 5 दिसंबर को होगा। मतगणना 8 दिसंबर को होगी।


Next Story