भारत

कांग्रेस महारैली में आदिवासी महिलाओं को गुमराह कर बुलाया जा रहा दिल्ली

Shantanu Roy
30 Oct 2026 3:55 PM IST
कांग्रेस महारैली में आदिवासी महिलाओं को गुमराह कर बुलाया जा रहा दिल्ली
x
देखें VIDEO...
New Delhi. नई दिल्ली। कांग्रेस पार्टी अपने पैसों के दम पर गरीब और भोली-भाली आदिवासी जनता को झूठ बोलकर बस में बैठा रहे है। अधिकांश प्रदेशों में जहां पर गरीब आदिवासी या गरीब जनता अपने अवसर का इंतजार करते हैं। त्यौहार के समय ऐसे में कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्षों ने प्रदेश में पैसे के दम पर जनता को खरीदना शुरू कर दिया और पैसे के दम पर बसों में भरकर बिना यह बताएं की किस कारण वह दिल्ली जा रहे हैं, सभी को दिल्ली भेजा जा रहा है। ताकि यह बताया जाए कि 1 तारीख की रैली में कांग्रेस को कितना जन समर्थन प्राप्त है। गौरतलब है कि अधिकांश गरीब महिला को संकल्प कर बुलाया जा रहा है। अधिकांश महिलाओं से बातचीत करने पर स्पष्ट हुआ कि उन्हें मालूम ही नहीं है कि वह दिल्ली किस लिए जा रहे हैं। वह NGO के माध्यम से दिल्ली जाने की बात बता जरुर रहे है।
लेकिन कुछ आदिवासी महिलाओं ने यह भी बताया के 1 तारीख को विश्व आदिवासी दिवस दिल्ली में मनाया जा रहा है और आदिवासी प्रधानमंत्री बनाएंगे। यह बोलकर उन्हें गांव से रांची बुलाया गया। अब रांची से बस द्वारा दिल्ली भेजा जा रहा है। इसी तरीके से छत्तीसगढ़ से भी खबर आ रही है कि गुजरात के अहमदाबाद से भी 40 बस का आर्डर किया गया है। मध्यप्रदेश, हरियाणा, राजस्थान, पंजाब, महाराष्ट्र से बसों के द्वारा ज्यादा से ज्यादा महिलाओं को जमा कर लाने का प्रयास कांग्रेस पार्टी 1 तारीख की रैली के लिए दिल्ली में कर रही है कांग्रेस पार्टी यह बताने के लिए भी जरा संकोच नहीं कर रही है गरीब आदिवासी महिलाओं को गरीब तबके की महिलाओं एनजीओ के माध्यम से प्रतिदिन रोजी के हिसाब से सभी राज्यों से महिलाओं को दिल्ली कांग्रेस पार्टी अपनी ताकत दिखाने के लिए बुला रही है जबकि आने वाली महिलाओं को किस कारण दिल्ली जा रहे हैं क्या उद्देश्य दिल्ली जाने का यह बिल्कुल भी पता नहीं है।
कर्नाटक के मुख्यमंत्री ने ये पहले है घोषणा कर दिया है कि वो कर्नाटक में 1 तारीख को कन्नड़ोत्सव में शामिल होंगे जिसकी वजह से वो कांग्रेस की महारैली में शामिल नहीं हो पाएंगे।


रांची से 13 बसों में दिल्ली रवाना हुए समर्थक
झारखंड की राजधानी रांची से 29 अक्टूबर को कांग्रेस समर्थकों और टाना भगत समुदाय के लोगों को लेकर 13 बसें दिल्ली के लिए रवाना हुईं। कांग्रेस नेता बंधु तिर्की और राज्य की मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने बसों को हरी झंडी दिखाई। कांग्रेस नेताओं ने बताया कि यह यात्रा लोकतंत्र और मताधिकार की रक्षा के मुद्दे पर आयोजित महारैली में भागीदारी के लिए है।

कई राज्यों से बसों के जरिए दिल्ली पहुंच रहे कार्यकर्ता
छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, महाराष्ट्र और अन्य राज्यों से भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं को दिल्ली पहुंचाने की तैयारियां होने की जानकारी सामने आई है। तेलंगाना कांग्रेस ने भी रैली के लिए 100 से अधिक विशेष स्लीपर बसों की व्यवस्था की है। पार्टी ने पहले विशेष ट्रेनों की मांग की थी, लेकिन अनुमति नहीं मिलने के बाद बसों का विकल्प अपनाया गया। गुजरात के अहमदाबाद से 40 बसें मंगाए जाने का भी दावा किया जा रहा है।

कांग्रेस ने बताया रैली का उद्देश्य
कांग्रेस के अनुसार, 1 नवंबर की महारैली मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR), कथित चुनावी अनियमितताओं और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग से जुड़ी है। दिल्ली पुलिस ने रामलीला मैदान में रैली आयोजित करने की अनुमति भी दी है। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि कार्यक्रम का उद्देश्य मताधिकार और लोकतांत्रिक संस्थाओं से जुड़े मुद्दों को राष्ट्रीय स्तर पर उठाना है।
Next Story