भारत

आदिवासी महिला ने 9 महीने की बेटी को सिर्फ 800 रुपये में बेचा, 4 गिरफ्तार

jantaserishta.com
4 July 2023 7:56 PM IST
आदिवासी महिला ने 9 महीने की बेटी को सिर्फ 800 रुपये में बेचा, 4 गिरफ्तार
x
नि:संतान दंपत्ति को बेचा।
भुवनेश्वर: ओडिशा के मयूरभंज जिले में एक आदिवासी महिला ने कथित तौर पर अपनी नौ महीने की बेटी को महज 800 रुपये में बेच दिया। पुलिस ने मंगलवार को बताया कि महिला ने बच्ची को एक नि:संतान दंपत्ति को बेचा। मां की पहचान करामी मुर्मू के रूप में की गई है। महिला आदिवासी बहुल मयूरभंज जिले के खूंटा पुलिस सीमा के तहत महुलिया गांव की मूल निवासी है। पुलिस के अनुसार, करामी मुर्मू ने एक महीने पहले अपनी बेटी लिसा को पास के गांव बिप्रचरणपुर के फुलमनी एम. और अकील टुडू को बेच दिया था।
रिपोर्ट के अनुसार, करामी ने अपने पति मुशु मुर्मू की जानकारी के बिना बच्ची को बेच दिया था। महिला का पति तमिलनाडु में काम करता है और वह काम के सिलसिले में ज्यादातर घर से बाहर रहता है। पुलिस अधिकारी ने कहा कि दंपति की दो बेटियां थीं, जिनमें से एक को महज 800 रुपये में बेच दिया। जब मुशु हाल ही में तमिलनाडु से घर वापस आया, तो उसे अपनी छोटी बेटी नहीं मिली। वह परेशान हो गया और खूंटा थाने में गुमशुदगी की प्राथमिकी दर्ज कराई। जांच के दौरान करामी ने स्वीकार किया कि उसने अपनी बच्ची को एक दंपति को बेच दिया था। करामी ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि उसने बच्ची को 800 रुपये में बेचा था क्योंकि उसे उसका पालन-पोषण करना मुश्किल हो रहा था। बच्ची को खरीदने वाले दंपत्ति का कहना है कि उन्होंने बच्ची इसलिए खरीदी, क्योंकि उनकी कोई संतान नहीं है।
खूंटा पुलिस ने इस मामले में चार लोगों करामी, बच्ची खरीदने वाले दंपत्ति और सौदा कराने वाली मध्यस्थ माही मुर्मू को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधिकारी ने कहा कि बाल कल्याण समिति, बारीपदा की उपस्थिति में बच्ची को बचाया गया और उसे उसकी दादी को सौंप दिया गया।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story